एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में AAP और BJP के बीच दिलचस्प होती जा रही है सियासी जंग, टकटकी लगाए देख रही है जनता

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही लड़ाई दिलचस्प बनती दिख रही है. दोनों के बीच जिस तरह से वार-पलटवार शुरू हो गया है उससे लगता है कि भाजपा और आप के बीच की ये लड़ाई लम्बी चलने वाली है.

देहरादून: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच किए गए कार्यों को लेकर चुनौती देने का जो सिलसिला शुरू हुआ है उससे सूबे की सियासत का पारा चढ़ने लगा है. पहाड़ों में हो रहे हिमपात की ठंडक से मैदान में भी लोग ठिठुरने रहे हैं, लेकिन आप और भाजपा की ये जंग प्रदेश में चल रही शीतलहर में आग लगाने को बेताब दिख रही है. कुल मिलकर ये लड़ाई काम पर आकर टिक गई है. राजनीति में ऐसा बहुत कम होता है कि बहस विशुद्ध रूप से सरकार के काम पर हो, वर्ना आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चुनाव की नैय्या पार करा देती है. लेकिन, आम आदमी पार्टी ने शायद इस बात को पकड़ लिया है कि किसी भी हाल में इस जंग को नतीजों तक ले जाना चाहती है.

दिलचस्प बनती दिख रही है सियासी लड़ाई आम आदमी पार्टी पहले ही दिन से उत्तराखंड की भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में है. जितना फोकस भाजपा सरकार पर है उतना कांग्रेस पर नहीं है. यही वजह है कि चुनाव से पहले उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही लड़ाई दिलचस्प बनती दिख रही है. दोनों के बीच जिस तरह से वार-पलटवार शुरू हो गया है और आप की तरफ से त्रिवेंद्र सरकार को उसके किए गए काम गिनवाने की चुनौती दी जा रही है उससे लगता है कि भाजपा और आप के बीच की ये लड़ाई लम्बी चलने वाली है.

सिसोदिया ने दी चुनौती आप नेता और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की चार साल में पांच काम गिनवाने की त्रिवेंद्र सरकार को दी गई चुनौती पर उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री मदन कौशिक ने कहा पांच ही क्यों हम 100 काम गिनवा सकते है. लेकिन, इस पर जोरदार पलटवार करते हुए सिसोदिया ने कहा कि कौशिक मुझे डिबेट के लिए समय और स्थान बता दें, मैं अविलम्ब वहां पहुंच जाऊंगा. मदन कौशिक ने जैसे ही पांच की जगह 100 काम गिनाने का दावा किया तो सिसोदिया ने बगैर समय गवाए कहा कि कौशिक वरिष्ठ मंत्री है, मैं उनकी चुनौती स्वीकर करता हूं और मुझे खुले मंच पर डिबेट के लिए समय और स्थान बता दें, मैं सही वक्त पर पहुंच जाऊंगा.

सियासी जंग पर है जनता की नजर अब मदन कौशिक ने फिर दोहराया है कि दिल्ली जाकर ही 100 काम गिनवा दूंगा. लेकिन, सिसोदिया का सवाल ये है कि पांच काम बताइए और खुली बहस की चुनौती के लिए स्थान और समय बता दीजिए. कौशिक ने ऐसा करने के बजाय इस मामले को राजनीतिक बयानबाजी की तरफ घुमाने का प्रयास किया है. अभी भी गेंद त्रिवेंद्र सरकार के पाले में है. सिसोदिया स्थान और समय पूछ रहे हैं और उत्तराखंड सरकार के मंत्री पांच की जगह 100 काम होने का दावा तो कर रहे है लेकिन चुनौती स्वीकार कर खुली बहस को तैयार होते नहीं दिख रहे है. फिलहाल, गेंद उत्तराखंड की भाजपा सरकार के पाले में है. इस मामले को जनता भी टकटकी लगाए देख रही है.

ये भी पढ़ें:

2022 चुनाव: यूपी में AAP की आमद से पहले सियासी नफा-नुकसान की चर्चा शुरू

फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा में लगा सितारों का जमावड़ा, ताजमहल में सारा अली खान के साथ 'अतरंगी' हुए अक्षय कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget