एक्सप्लोरर

Dehradun News: देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, STF की छापेमारी में 17 गिरफ्तार

Fake Call Centers: पकड़े गये कॉल सेंटरों में एक कॉल सेंटर से विदेशों में ठगी की जा रही थी. वहीं दो फर्जी सेंटर डोमेस्टिक हैं. ठग बड़ी कंपनियों का फर्जी प्रतिनिधि बनकर लोगों को झांसे में लेते थे.

Dehradun Fake Call Centers: देहरादून में फर्जी कॉल सेंटरों का बड़ा कारोबार चल रहा है. जब एसटीएफ ने अपनी कार्रवाई शुरू की, तो चार दिनों में तीन बड़े फर्जी कॉल सेंटर पकड़ में आये हैं. वहीं कई कॉल सेंटर एसटीएफ की रडार पर भी हैं. शहर के भीतर कई ऐसे कॉल सेंटर हैं जो करोड़ों की ठगी कर रहे हैं. हालांकि जब एसटीएफ को ऐसी सूचनाएं मिली तो फौरन कार्रवाई तेज की गई. वहीं पिछले चार दिनों में तीन ऐसे कॉल सेंटरों पर रेड मारी गई है, वहीं 17 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

इन योजनाओं के नाम पर ठगी 

  • पीएम योजना के नाम पर झांसा देकर ठगी
  • लोन दिलाने के नाम पर ब्याज में भारी छूट
  • मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर मोटी रकम देने का लालच
  • घर बैठे पैसे कमाने का लालच
  • कंप्यूटर पर एंटीवायरस अपडेट के नाम पर ठगी

लोन दिलाने के नाम पर ठगा
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गये तीन फर्जी कॉल सेंटरों में एक कॉल सेंटर से विदेशों में ठगी की जा रही थी. वहीं दो फर्जी सेंटर डोमेस्टिक हैं. ये शातिर ठग बड़ी कंपनियों का फर्जी प्रतिनिधि बनकर लोगों को झांसे में लेते थे. देहरादून से विदेश में ठगी करने वाला गिरोह अभी तक करोड़ों की ठगी को अंजाम दे चुका है. वहीं दो अन्य सेंटरों में पीएम योजनाओं के नाम पर और लोन दिलाने के नाम आदि पर लोगों को ठगा जा रहा था.

UP Crime News: मैथ में फेल हुई छात्रा तो नंबर बढ़ाने के लिए अश्लील हरकत करने लगा टीचर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसटीएफ की युवाओं से अपील
एसटीएफ के सीओ अंकुश मिश्रा ने कहा कि "ये बात तब और ज्यादा गंभीर हो जाती है जब इस रैकेट के साथ आज के बेरोजगार युवा पैसे के लालच में जुड़कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं. कई युवा पहले नौकरी के लिए यहां काम करते हैं और फिर इसी फर्जीवाड़े में पैसे के लालच में इसको पेशा बना रहे हैं. एसटीएफ ने युवाओं से अपील भी की है, कि ऐसी जगहों पर नौकरी करने से पहले उस जगह का सत्यापन कर लें. एसटीएफ ने ऐसे युवाओं से ये भी कहा, कि अगर वो कहीं ऐसी जगह नौकरी कर रहे हैं, जहां ऐसा फर्जीवाड़ा चल रहा है, तो ऐसे में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग करें.
Dehradun News: देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, STF की छापेमारी में 17 गिरफ्तार

कॉलेज से पास आउट को संदेश
सीओ एसटीएफ अंकुश मिश्रा का कहना है कि जब युवा कॉलेज से पास आउट होते हैं, मैं उन्हें ये संदेश देना चाहुंगा कि जब भी आप जॉब लेते हैं. सबसे पहले सत्यापन करें कि जो व्यक्ति जॉब पर रख रहा है, वो क्या काम करता है. क्या उसके पास इस काम को करने का लाइसेंस है. साथ ही आपको समझ में आना चाहिए कि आपसे जो काम करवाया जाता है, भले ही वो कॉलिंग करवाई जा रही है, तो आपको समझना चाहिए कि काम कितना जायज या कितना नाजायज है. आप किसी को भी कोई फर्जी स्कीम, लोन स्पेशली जो इंटरनेशनल कॉल सेंटर में काम कर रहे हैं, उन्हें ये जरुर समझना चाहिए की आपको सैलरी जरुर मिल रही है.

एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी
इसके साथ ही अंकुश मिश्रा ने कहा एक बार वहां जो भी मालिक है उनसे चैक करा लें कि उनको उस चीज का लाइसेंस मिला है कि नहीं. क्या उन्हें माइक्रोसॉप्ट ने सर्टिफाईड किया है कि क्या उन्हें किसी कम्पनी ने सर्टिफाइड किया है. जो वो कस्टमर्स से बोलने के लिए कह रहे हैं कि क्या वो जैनवन है की नहीं, अगर आपको कभी भी कोई संदेह हो तो तुरन्त पुलिस को सूचना दें. एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है, अभी कई फर्जी कॉल सेंटर एसटीएफ की रडार पर भी हैं. कार्रवाई से ये तो साफ है कि ये धंधा बड़े स्तर पर देहरादून में संचालित हो रहा है और इसमें कई ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो अभी एसटीएफ की गिरफ्त से बाहर हों. लेकिन ऐसी जगहों पर काम करने वाले युवा अगर पुलिस का सहयोग करें तो ही, कॉल सेंटरों के नाम पर फर्जी कारोबार के इस बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हो सकता है. 

Uttarakhand News: बागेश्वर के सरकारी स्कूल में है भूत-प्रेत! अचानक क्यों चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं? जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget