एक्सप्लोरर

देहरादून में शराब की दुकान को लेकर डीएम और आबकारी आयुक्त में ठनी, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

Liquor Shop Dispute in Dehradun: देहरादून में एक शराब की दुनाक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों ने इस शराब की दुकान के खिलाफ जिला प्रशासन से जनसुनवाई में शिकायत की थी.

Dehradun News Today: देहरादून के राजपुर रोड स्थित बहल चौक में शराब की दुकान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. डीएम सविन बंसल और आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं. विवाद की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय निवासियों ने विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों ने जनसुनवाई में इसकी शिकायत की.

स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई में बताया कि ओपल लॉज बिल्डिंग में स्थित शराब की दुकान के बाहर खुले में शराब पिलाई जा रही है. इससे महिलाओं और युवतियों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है.

डीएम ने की ये कार्रवाई
जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम सविन बंसल ने एसडीएम सदर से जांच कराने के निर्देश दिए हैं. जांच में पाया गया कि न केवल दुकान से शराब बेची जा रही थी, बल्कि दुकान के आसपास अवैध रूप से खोखे लगाकर शराब से संबंधित सामान भी बेचा जा रहा था. 

इसके अलावा बेसमेंट में अवैध रूप से ओपन बार चलाया जा रहा था, जहां शराब की बोतलों के साथ-साथ पीने के लिए कप और गिलास भी बरामद हुए. इस अवैध गतिविधि के चलते डीएम ने दुकान का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित करने का आदेश जारी किया और पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.

आबकारी आयुक्त ने दिया स्टे ऑर्डर
डीएम के आदेश के तुरंत बाद आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने दुकान के निलंबन पर स्टे देते हुए इसे दोबारा खोलने का आदेश जारी कर दिया. आबकारी आयुक्त के इस आदेश से स्थानीय लोग निराश हो गए, जिन्होंने बार-बार ओपन बार के खिलाफ शिकायतें की थीं. 

डीएम ने आबकारी आयुक्त के इस आदेश पर सवाल उठाते हुए पत्र लिखा और पूछा कि स्टे देने का आधार क्या है? उन्होंने पत्र के माध्यम से पूछा कि किस नियम या धारा के तहत यह आदेश जारी किया गया है. डीएम ने स्पष्ट किया कि संयुक्त जांच में लगे आरोप पूरी तरह से सही पाए गए हैं, इसलिए स्टे का कोई आधार नहीं है.

स्थानीय निवासियों में आक्रोश
आबकारी आयुक्त के जरिये स्टे ऑर्डर जारी करने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने डीएम से मुलाकात कर विरोध जताया और मांग की कि अवैध शराब की दुकानों और ओपन बार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आबकारी आयुक्त के आदेश के बावजूद दुकान को खोलने से इनकार कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है.

प्रशासनिक अधिकारियों में तनाव
इस विवाद के बाद से प्रशासन और आबकारी विभाग के बीच तल्खी बढ़ गई है. स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन उनकी शिकायतों पर गंभीरता से विचार करे और इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. 

दूसरी तरफ डीएम ने स्पष्ट किया है कि जब तक उचित कारण नहीं दिया जाता, तब तक दुकान का निलंबन बरकरार रहेगा. इस घटनाक्रम से देहरादून के प्रशासनिक महकमे में तनाव पैदा हो गया है.

ये भी पढ़ें: देहरादून एयरपोर्ट पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों ने ली विमान की तलाशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget