एक्सप्लोरर

देहरादून में बढ़ा डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्कूलों, अस्पतालों और लैब संचालकों को दिए निर्देश

Uttarakhand News: डेंगू के खतरे को लेकर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने को कहा है. इसके साथ ही जिले के स्कूलों, पैथालॉजिकल लैबों और ब्लड बैंक संचालकों को भी सुरक्षा के निर्देश दिए गए.

Dehradun News: डेंगू संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज शर्मा ने जिले के सभी अस्पतालों, स्कूलों, पैथोलॉजिकल लैबों और ब्लड बैंक संचालकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर सतर्कता बरती जा रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के परीक्षण के लिए दरें भी तय कर दी हैं. अब जिले में पैथोलॉजिकल लैबों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित दरों पर ही डेंगू टेस्ट करें ताकि किसी भी मरीज से अनावश्यक शुल्क वसूली न हो. साथ ही सभी ब्लड बैंक संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करें और इन शिविरों की जानकारी सीएमओ कार्यालय के साथ साझा करें. इसके अलावा, ई-रक्तकोष पोर्टल पर भी स्टॉक की अद्यतन जानकारी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर शीघ्र रक्त उपलब्ध कराया जा सके.

डेंगू मरीजों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए निर्देश 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि देहरादून के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को डेंगू मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं. इन वार्डों में मच्छरदानी की व्यवस्था करना भी अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि मच्छरों के जरिए संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके. साथ ही, अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि डेंगू के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की जानकारी प्रतिदिन आईडीएसपी  को भेजी जाए.

डॉ. शर्मा ने बताया कि सभी ब्लॉक चिकित्सा इकाइयों को सामूहिक स्तर पर घर-घर सर्वेक्षण के लिए माइक्रोप्लान तैयार करने के आदेश दिए गए हैं. इस सर्वेक्षण में आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. घरों में जमा पानी, पुराने टायर, कूलर आदि की जांच की जाएगी ताकि डेंगू के मच्छरों के पनपने की संभावना को समाप्त किया जा सके.

डेंगू के खतरे को लेकर स्कूलों के लिए जारी की गई एडवाइजरी
डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्कूलों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है. इसमें छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पूरी आस्तीन की शर्ट और फुल पैंट पहनकर ही स्कूल आएं, ताकि मच्छरों से बचाव हो सके. इसके अलावा, स्कूल प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने परिसरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें और पानी जमा न होने दें.

सामान्य जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि लोग अपने घरों में पानी की टंकियों और अन्य जल संग्रहण पात्रों को हमेशा ढक कर रखें. साथ ही, सप्ताह में कम से कम एक बार इन स्थानों की सफाई अवश्य करें. घरों के आसपास जलभराव न होने दें और कूलरों का नियमित रूप से पानी बदलें. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देहरादून में अब तक डेंगू के 15 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में संभावित खतरे को देखते हुए विभाग ने डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है.

डेंगू से बचाव को लेकर डॉ. मनोज शर्मा ने क्या कहा?
डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सबसे कारगर तरीका जन जागरूकता है. यदि लोग खुद सतर्क रहेंगे, तो डेंगू संक्रमण को जिले में फैलने से रोका जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं और आम जनता से भी अपील की जा रही है कि वे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें और डेंगू मुक्त देहरादून बनाने में सहयोग दें.

यह भी पढ़ें- यूपी में IRCTC की राह पर UPSRTC, अब यात्रियों को एक क्लिक पर मिलेगी ट्रेन वाली सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget