एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'राममय' हुआ देहरादून, CM धामी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में लिया भाग

Ram Mandir Inauguration: राम भक्तों का इंतजार खत्म होनेवाला है. अब से कुछ घंटों बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी उत्साह का माहौल है.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार खत्म होनेवाला है. 22 जनवरी को रामलला महल में विराजमान हो जाएंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में होगी. प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश भर में उत्सव का माहौल है. मंदिरों, मठों में भजन की कीर्तन का दौर चल रहा है. लोग खुशी में पटाखे फोड़ रहे हैं. राम के आने का उत्सव हर कोई अपने-अपने तरीके से मना रहा है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी राम भक्तों का उत्साह चरम पर है. प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में दीपोत्सव किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में परेड ग्राउंड रोशनी से जगमगा उठा.

1.5 लाख दीपक से रोशन हुआ देहरादून

परेड ग्राउंड में 1.5 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित किए गए. मुख्यमंत्री धामी ने भी लोगों के बीच पहुंचकर दीप जलाए. उन्होंने लोगों को प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देने के साथ राम भजन भी गाया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद रामलला की प्राण  प्रतिष्ठा का शुभ अवसर देखने को मिल रहा है. सौभाग्य भरे क्षण के हम सभी साक्षी होंगे. उन्होंने कहा माताओं बहनों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भगवान राम के प्रति आस्था दिखाई है.

दीपोत्सव कार्यक्रम में CM धामी हुए शामिल

1.5 लाख से अधिक दीप जलाने में जन-जन का सहयोग रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राम की कृपा से इस भव्य दीपोत्सव में आए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. आज उन्हीं के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. दीपोत्सव कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीजेपी संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. 

Ram Mandir Opening: जमीयत हिमायतुल इस्लाम के अध्यक्ष को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, कहा- 'मस्जिद भी धार्मिक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget