एक्सप्लोरर

Dehradun News: अब महिला होमगार्ड भी चला सकेंगी हथियार, आर्मी फायर रेंज में दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग

Uttarakhand News: डीआईजी होमगार्ड राजीव बलूनी ने बताया कि 13 दिनों का ये प्रशिक्षण रखा गया है. इससे होमगार्ड के जवान बेहतर हथियारों का प्रशिक्षण लेकर बेहतर तरह से अपनी सेवाएं दे सकेंगे.

Dehradun News: होमगार्ड की छवि में बदलाव और होमगार्ड के जवानों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए देहरादून (Dehradun) की आर्मी फायर रेंज में राज्य की महिला होमगार्डस को पहली बार हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया. होमगार्ड की ये महिला जवान अब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने के लिए तैयार हैं. उत्तराखंड होमगार्डस सेवा में कुछ ऐसे बड़े बदलाव किए जा रहे हैं जो होमगार्डस की छवि को बदलने में कारगर साबित होंगे. ये प्रशिक्षण देहरादून के मोथरोवाला स्थित आर्मी की फायर रेंज में दिया जा रहा है. 

पिछले करीब 6 महीनों में ऐसे कई निर्णय लिए गए हैं जो होमगार्डस को पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाने में सहयोग करेंगे. इसी कड़ी में पहली बार महिला होमगार्डस को हथियार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके तहत 65 महिला होमगार्डस का बैच प्रशिक्षित किया गया है. ये महिलाएं अब एक नये जज़्बे के साथ तैयार हैं.

पुलिस के एक्सपर्ट जवान और अधिकारी दे रहे ट्रेनिंग
राज्य में ऐसा पहली बार है जब महिला होमगार्ड को बंदूकें चलाते हुए देखा जा रहा है. दरअसल, अभी तक होमगार्ड आपको चौक-चौराहों पर ट्रेफिक कंट्रोल करते या फिर दफ्तरों में काम करते हुए ही दिखाई दिए होंगे, लेकिन अब उनका क़द बढ़ाकर उन्हें क़ैदियों को लाने ले जाने, बैंकों में सिक्योरिटी सहित बड़े प्रतिष्ठानों में तैनाती दी जा सकेंगी. आईजी होमगार्ड केवल खुराना ने होमगार्ड की बेहतर सेवाओं के लिए इस प्रशिक्षण शिविर को रखा है. 

पुलिस के एक्सपर्ट जवानों और अधिकारियों द्वारा ये ट्रेनिंग दी गई है. डीआईजी होमगार्ड राजीव बलूनी ने बताया कि 13 दिनों का ये प्रशिक्षण रखा गया है, इससे होमगार्ड के जवान बेहतर हथियारों का प्रशिक्षण लेकर बेहतर तरह से अपनी सेवाएं दे सकेंगे. महिला होमगार्ड का ये जलवा देखते ही बनता है. 

डीआईजी होमगार्ड राजीव बलूनी ने बताया कि हथियारों के प्रशिक्षण के बाद जहां इन जवानों का मनोबल ऊंचा होगा वहीं इनकी बेहतर सेवाएं भी राज्य को मिल सकेंगी. इतना ही नहीं होमगार्ड को लेकर बनी एक आम छवि भी बेहतर होगी. क़ैदियों को लाने ले जाने, बैंकों में सिक्योरिटी सहित बड़े प्रतिष्ठानों में अब ये होमगार्ड की महिला जवान अपनी बेहतर सेवाओं को देती हुई एक नये जज़्बे के साथ दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'हमारा आपका तो नहीं हो जाता, अपराधियों का होता है', एनकाउंटर पर बोले ओम प्रकाश राजभर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget