एक्सप्लोरर

अयोध्या: दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी का संबोधन, बोले- पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देख रही है देश और दुनिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई पीढ़ियों की तमन्ना थी कि भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को अपनी आंखों से देख लेते तो जन्म और जीवन धन्य हो जाता. ये कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण सफल हुआ है.

अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या में दिवाली भव्य तरीके से मनाई जा रही है. ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद पहली बार अयोध्या में दिवाली का त्यौहार बेहद खास तरीके से मनाया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद ये पहली दिवाली है. ऐसे में इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है. राम की पौड़ी को लाखों दीयों से रोशन किया गया है. अयोध्या में मौजूद सभी मंदिरों, घरों के बाहर भी दीये जलाए गए हैं. पूरा शह रोशनी से नहाया हुआ नजर आ रहा है.

पांच सदी का संकल्प पूरा हो रहा है सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2020 का ये उत्सव ऐसे समय आया है, जब पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है. उन्होंने कहा कि ये साल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. दुनिया के साथ भारत भी कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों और सभी श्रद्धालु भक्तों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करता हूं कि उनकी प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन से, उनकी रणनीति से पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देश और दुनिया देख रही है.

भव्‍य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त हुआ सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में पूरा देश कोरोना से मजबूती से लड़ रहा है. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से पांच सदी बाद प्रभु श्री राम के भव्‍य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त हुआ है. कई पीढ़ियों से सभी के मन में एक ही तमन्ना थी कि हम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को अपनी आंखों से देख लेते तो हमारा जन्म और जीवन धन्य हो जाता. ये कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण सफल हुआ है. कोरोना के काल में लोगों की सेवा के साथ विकास की प्रक्रिया को रुकने नहीं दिया गया है.

श्रद्धालुओं की श्रद्धा का भी सम्मान करेंगे सीएम ने कहा कि राम के काम में किसी के साथ अन्याय नहीं है, सबके लिए न्याय है. कोरोना का खतरा नहीं होता तो ये कार्यक्रम और विशाल होता. सीएम ने कहा कि पूरी रामायण सर्किट की परिकल्पना को साकार करके हम वैश्विक पटल पर उसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं. हम श्रद्धालुओं की श्रद्धा का भी सम्मान करेंगे और पर्यटकों को भारत की प्राचीन परंपरा के साथ जोड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने न केवल राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बना दिया है बल्कि उसका विस्तार भी किया है, इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्‍या 7.51 लाख पहुंचने वाली है.

यह भी पढ़ें:

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- जनता उन्हें कुर्सी से हटा चुकी है

मेरठ: खरीद रहे हैं मावा और पनीर तो इस बात का रखें ध्यान, ऐसे करें असली और नकली की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget