एक्सप्लोरर

लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस हुई सतर्क

Cylinder on Laksar Roorkee Railway Track: उत्तराखंड स्थित रेलवे विभाग में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ट्रैक पर एक संदिग्ध सिलेंडर होने की सूचना मिली. इस घटना के बाद जीआरपी और पुलिस अलर्ट हो गई है.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड के लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर शनिवार (12 अक्टूबर) की सुबह एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया. यह घटना ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास हुई, जहां एक तीन किलो का खाली गैस सिलेंडर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. 

इस घटना की जानकारी बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने सुबह पौने सात बजे के करीब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी. जिसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए. सिलेंडर की मौजूदगी से वहां सुरक्षा संबंधित चिंता पैदा हो गई. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई.

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लक्सर के एसआई नरेंद्र सिंह नेगी और रुड़की के एएसआई बसंत लाल ने तुरंत हरकत में आ गए और उन्होंने ट्रैक पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. सिलेंडर अप लाइन के किमी 1553/1 के पास पड़ा मिला था. 

खाली था सिलेंडर
यह जगह सेना के क्षेत्र की दीवार के पास है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया. मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने सिलेंडर को उठाकर उसकी जांच पड़ताल शुरू की. जांच में सिलेंडर खाली पाया गया और स्टेशन मास्टर ढंडेरा ने उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया. 

रुड़की रेलवे स्टेशन को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है और इस स्टेशन पर 80 से अधिक ट्रेनों का स्टॉपेज होता है. इससे पहले भी स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं, जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्थाएं पहले से ही कड़ी रखी जाती हैं. इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. 

अधिकारियों का साजिश से इंकार
कई लोग इसे किसी बड़ी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं. हालांकि जीआरपी के अधिकारी साजिश से इनकार कर रहे हैं. जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं. अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है. 

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस सिलेंडर की मौजूदगी का उद्देश्य साफ नहीं हो पाया है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकेगा. रुड़की रेलवे स्टेशन न केवल उत्तराखंड के लिए बल्कि देश के कई हिस्सों के लिए भी अहम है. 

रुड़की रेलवे स्टेशन क्यों है अहम?
इस स्टेशन के जरिए आईआईटी रुड़की, बीईजी सेंटर और दरगाह पिरान कलियर जैसे प्रमुख स्थलों तक लोग पहुंचते हैं. इसके अलावा हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के दौरान भी रुड़की रेलवे स्टेशन की विशेष भूमिका रहती है.  इस घटना के बाद रेलवे और पुलिस की टीमें सतर्क हो गई हैं और स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: जलाया गया 110 फीट ऊंचा रावण का पुतला, पहुंची हजारों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget