एक्सप्लोरर

साइबर एक्सटॉर्शन रैकेट पुलिस के लिए बना चुनौती, ऐसे फंसाता है लोगों को अपने जाल में

अभी तक 7 ऐसे मामले एसटीएफ ने दर्ज किए हैं और इस रैकेट की कई जानकारियां भी एसटीएफ के हाथ लगी हैं.

देहरादून: साइबर अश्लील एक्सटॉर्शन रैकेट साइबर पुलिस के लिए दिनों दिन बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. इस रैकेट के शिकार उत्तराखंड में भी कई लोग हो चुके हैं. अभी तक साल 2021 में 7 मामले एसटीएफ ने दर्ज किये हैं. जबकि जानकारी ये भी है कि 80 प्रतिशत लोग लोक-लाज और शर्म की वजह से इन मामलों के शिकार होने के बाद भी पुलिस के पास नहीं जाते.

अश्लील एक्सटॉर्शन साइबर रैकेट पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है. इस रैकेट के द्वारा लोगों को ऐसा फंसाया जाता है कि मजबूरी में लोगों को अपनी खून पसीने की कमाई गंवानी पड़ती है. अभी तक 7 ऐसे मामले एसटीएफ ने दर्ज किए हैं और इस रैकेट की कई जानकारियां भी एसटीएफ के हाथ लगी हैं.

क्या होता है एक्सटॉर्शन
ये रैकेट अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लोगों को ब्लैकमेल करता है. अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालकर लोगों को ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूली जाती है. सबसे पहले अपराधी फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं. लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं. उन लोगों को टारगेट किया जाता है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं. पहले साइबर ठग लड़की बनकर फेसबुक पर बातें करते हैं फिर व्हाट्सएप नम्बर शेयर करके अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए कहते हैं. जब कोई शख़्स वीडियो कॉल पर जुड़ता है तो उसे अश्लील वीडियो दिखाई जाती है और उस शख्स को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जाता है.

अपराधियों द्वारा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता है. फिर अश्लील वीडियो डिलीट कराने के नाम पर मोटी रकम की डिमांड की जाती है. ऐसा न करने पर उनके दोस्तों को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने की बात कहकर धमकी दी जाती है. अपराधी अपने आप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सीनियर अफसर बताकर वीडियो डिलीट करने के नाम पर मोटी रकम की डिमांड करते हैं.

सोशल मीडिया पर अनजान से न करें बात
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसा होने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें. एसटीएफ का मानना है कि लोग शिकायत दर्ज करेंगे तो ऐसे मामलों को उजागर किया जा सकेगा. इसके साथ ही साइबर पुलिस ने लोगों से ये भी अपील की है कि ऐसे लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें जिन्हें जानते न हों, किसी अंजान के साथ वीडियो कॉल करने से बचें, किसी भी तरीके के बहकावे में न आएं, सोशल साइड पर अनजान लोगों से बात न करें.

यह भी पढ़ें:

Pilibhit Block Pramukh Chunav: बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जमकर हुई मारपीट 

उत्तराखंड में कोरोना के Delta Plus Variant ने दी दस्तक, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget