एक्सप्लोरर

गोरखपुर: पुलिस के ऑपरेशन तमंचा अभियान का दिखा असर, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र के ककना चकपट्टा ग्रामसभा नंदापार जैतपुर के रहने वाले 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश रवि कुमार को गिरफ्तार किया है.

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में पुलिस के ऑपरेशन तमंचा अभियान का असर दिखाई देने लगा है. गोरखपुर पुलिस ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर पुलिस ने 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था. देर रात ही गोरखपुर की खोराबार पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्‍त ऑपरेशन में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है. वहीं गोरखपुर की गोरखनाथ थाने की पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है.

गोरखपुर के गोरखनाथ सर्किल के सीओ रत्‍नेश सिंह ने बताया कि गोरखपुर में एडीजी जोन अखिल कुमार के निर्देश पर अवैध तमंचा कारतूस रखने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ऐसे बदमाशों को जेल की हवा खिला रही है. एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह ने 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है.

पुलिस ने गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र के ककना चकपट्टा ग्रामसभा नंदापार जैतपुर के रहने वाले 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश रवि कुमार को गिरफ्तार किया है. अंतरजनपदीय बदमाश वर्तमान में गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के मोहरीपुर श्‍यामनगर में रह रहा था. रवि कुमार अंतरप्रांतीय बदमाश है. उसके ऊपर कई जनपदों में मुकदमा दर्ज है. रवि ने गोरखनाथ क्षेत्र के ग्रीनसिटी कालोनी के रहने वाले प्रतिष्ठित ठेकेदार शेख जमील से साल 2019 में 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. उन्‍होंने गोरखनाथ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था.

पुलिस ने 2020 में एक बदमाश ऋषि यादव को गिरफ्तार किया था

इस मामले में गोरखनाथ पुलिस ने 2020 में विवेचना के दौरान एक बदमाश ऋषि यादव को गिरफ्तार किया था. दूसरे बदमाश रवि कुमार की पुलिस की तलाश रही है. जो तभी से फरार रहा है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रवि कुमार को आनन्दलोक हॉस्पिटल के पास मंगलवार की सुबह 7 बजे गिरफ्तार कर लिया.

इसके ऊपर आईपीसी की धारा 386, 507, 120 बी, 3/25 आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के सहजनवां, महराजगंज के बृजमनगंज और गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में हत्‍या के प्रयास, लूट, रंगदारी मांगने, जानमाल की धमकी देन के साथ गैंगेस्‍टर एक्‍ट के तहत कुल पांच मुकदमा दर्ज है. तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, 315 बोर का अवैध कारतूस, कुछ दस्तावेज पुलिस ने बरामद किया है. एसएसपी ने इसके ऊपर 15 हज़ार का इनाम घोषित कर रखा था. बदमाश रवि को गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार राय, हेड कॉन्स्टेबल अशोक यादव, कस्टबेल महेंद्र यादव ने अहम भूमिका निभाई. एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हज़ार का इनाम दिया है.

यह भी पढ़ें-

कुंभ मेले के दौरान कोरोना टेस्ट का बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, हरिद्वार नहीं आने वालों की भी बना दी रिपोर्ट

त्रिवेंद्र सिंह रावत का दावा- मुस्लिम क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण करने में हो रही है मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget