एक्सप्लोरर

अयोध्या: सरयू नदी में घड़ियाल दिखाई देने के बाद लोगों में दहशत, साधु-संतों ने कही बड़ी बात  

अयोध्या में सरयू नदी में घड़ियाल दिखाई देने के बाद लोगों में दहशत है. अलग-अलग मंदिरों के साधु-संत आवाज उठा रहे हैं कि वन विभाग को तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए. 

अयोध्या: सरयू तट पर लक्ष्मण घाट के पास एक घड़ियाल देखने को मिला है. इससे पहले भी घड़ियालों को सरयू नदी में लोगों ने देखा है. लेकिन इस बार जब घड़ियाल सरयू में दिखा तो लोगों ने उसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. इसी के बाद से सरयू में स्नान करने वाले साधु-संतों और अयोध्या के रहने वालों ने खतरे को लेकर चिंता जताई है.  

पहले भी दिखा था घड़ियाल
अयोध्या में सरयू तट के किनारे रविवार को जैसे ही लक्ष्मण घाट के पास घड़ियाल दिखाई दिया वैसे ही लोगों ने उसे मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. इसके पहले भी कई बार लोगों ने घड़ियाल देखे जाने की बात कही थी. लेकिन, इसे अफवाह समझ लिया गया था. एक साल पहले भी सरयू में घड़ियाल देखे गए थे जिसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई थी और रोकथाम के कदम उठाए गए थे. 

वन विभाग को सक्रियता दिखानी चाहिए
सरयू दी में घड़ियाल दिखाई देने के बाद अब अलग-अलग मंदिरों के साधु-संत आवाज उठा रहे हैं कि वन विभाग को तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए क्योंकि साधु-संत समेत तमाम लोग सरयू में जल भरने जाते हैं और भोर में ही स्न्नान करते रैं. घड़ियाल के खतरे से निपटने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. 

प्रशासन के लोग उचित कार्रवाई करें
हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि लक्ष्मण घाट पर एक घड़ियाल देखने को मिला है. इस समय संयोजी में कई घड़ियाल आए हुए हैं. अयोध्या में सुबह-सुबह साधु-संत सरयू में स्नान करते हैं. वो निवेदन करते हैं कि जल भरते और और स्नान करते हुए लोग सावधानी बरतें. वन विभाग के अधिकारी भी इसपर ध्यान दें. प्रशासन के लोग उचित कार्रवाई करें.
 
साधु-संत अपने घर में ही स्नान करें
तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने कहा कि वो सभी-साधु संतों से निवेदन करना चाहते हैं कि जीवन बहुत अनमोल है जब तक घड़ियाल को पकड़कर यहां से हटा ना दिया जाए तब तक साधु-संत अपने घर में ही स्नान करें और सावधानी बरतें. उन्होंने वन विभाग और प्रशासन मांग की है कि घड़ियाल को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए. सरयू नदी मे घड़ियाल होने की वजह से पूरे अयोध्या में भय व्याप्त हो गया है. 

लोगों ने सरयू में स्नान करना बंद कर दिया है
समाजसेवी रितेश मिश्रा का कहना है कि घड़ियाल को लक्ष्मण किला के सामने मंदिर के बगल में देखा गया है. साधु-संत और महात्माओं को भी खतरा हो सकता है. लोगों ने सरयू में स्नान करना बंद कर दिया है. आरती घाट पर आकर लोग लोटा और बाल्टी से स्नान करते हैं. लोग चाहते हैं कि घड़ियाल को पकड़कर वन विभाग उसे सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दे.

ये भी पढ़ें   

Kedarnath Temple Reopen: शुभ मुहुर्त में खुले केदारनाथ के कपाट, 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget