एक्सप्लोरर

बागपत में पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनामी गोकश दबोचा गया, गोली लगने से हुआ घायल

बागपत में मुखबिर द्वारा खबर मिलने पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मुठभेड़ के दौरान, एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया.

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभी जारी है, जिसके चलते पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है. ताजा मामला बिनौली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस और मेरठ एसटीएफ की टीम की संयुक्त रूप से बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया. फिलहाल पुलिस घायल बदमाश व सिपाही को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है.

गोली लगने से सिपाही भी घायल

मामला थाना बिनौली क्षेत्र के सिरसली नहर पुलिया का है, जहां एसटीएफ मेरठ व बिनौली थाना पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश जंगलों में क्षेत्र से ही गुजरने वाला है, जिसके बाद थाना पुलिस और एसटीएफ मेरठ की टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान सिरसली गांव के पास नहर की पुलिया पर पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे और बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही जितेंद्र कुमार घायल हो गया, जबकि वहीं पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी गौकश जाहिद उर्फ जंगली निवासी गांव ओसिक्का घायल हो गया और उसका एक साथी जंगलों में फरार हो गया है.

कई मामलों में वांछित चल रहा था

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश जाहिद के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद की है. यह गौकशी, गैंगस्टर, चोरी, अवैध शस्त्र आदि समेत दर्जनों मामलों में वांछित चल रहा था, जिसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

ये भी पढ़ें.

भागो... टूट गया... उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने का भयावह मंजर, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget