एक्सप्लोरर

Top Ten News मुंबई में मास्क न पहनने पर होगी गिरफ्तारी...पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है। सरकार ने लॉक डाउन को बढ़ाने का संकेत दिया है। पढ़िये 9 अप्रैल की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

1- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को देश में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने "आज लॉक डाउनलोड उठाना एडवाइजेबल नहीं है, आने वाले दिनों में मैं फिर से एक बार मुख्यमंत्री से बात करूंगा, लेकिन अभी तक का जो सुर आ रहा है वह यही आ रहा है कि लॉकडाउन उठाना इतना सरल नहीं है, हमें सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आवश्यक नियमों का पालन करना है, कठोरता करनी पड़ेगी। भारत में हम आज की स्थिति है एक प्रकार से नेशनल इमरजेंसी जैसी है, उसी से हम गुजर रहे हैं और ऐसी स्थिति में हमें समय-समय पर अप्रत्याशित निर्णय करने पड़ रहे हैं। आगे भी कुछ न कुछ कठोर निर्णय करने की नौबत आएगी, मैंने पहले ही कहा कि लॉक डाउन उठाने के संबंध में करीब करीब यह बन रहा है कि एकाएक उठाना संभव नहीं होगा, आगे देखेंगे क्या करते हैं।

2- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक 11 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। माना जा रहा है कि बैठक में इस बात का फैसला हो जाएगा कि 14 अप्रैल के बाद देशभर में लागू लॉक डाउन को बढ़ाना है या नहीं? हालांकि बुधवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने लगभग साफ संदेश दिया है कि फिलहाल सरकार लॉक डाउन को वापस करने के पक्ष में नहीं है। बैठक लॉक डाउन खत्म होने की अवधि से 3 दिनों पहले बुलाई गई है ताकि तब तक कोई फैसला लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा आंकड़े इकट्ठे हो जाए। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ इस मुद्दे पर पहली बैठक 2 अप्रैल को की थी।

3- देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 5274 हो गई है। अब तक 149 लोगों की मौत हुई है। 402 ठीक हुए हैं। मंगलवार से बुधवार को खबर लिखे जाने तक 32 लोगों की मौत हुई है। कोविड के 80 फीसदी मामले माइल्ड या कम लक्षण वाले हैं। उनके उपचार और देखभाल के लिए ज़मीनी स्तर पर ढांचा तैयार किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि हॉट स्पॉट में लॉक डाउन को बढ़ाया गया है, एरिया मार्किंग और मैपिंग की जा रही है। काला बज़ारी न बढ़े इसके लिए राज्यों को एसमा कानून का इस्तेमाल करते हुए ज़रूरी कदम उठाएं। अब तक 21271 टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थय मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह एक कठिन चुनौती है देश ही नहीं दुनिया के आगे। इस बीमारी के साथ समस्या है कि क़ई मामलों में गैर लक्षण वाले लोग भी इस बीमारी के वाहक बन रहे हैं। इसीलिए हम लोगों के सामाजिक व्यवहार और स्वास्थ्य कर्मियों के भी ट्रेनिंग में भी बदलाव करें।

4- महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1125 पहुंची। देशभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1125 हो गई है। 120 लोग ठीक हुए हैं। खबर लिखे जाने तक 69 लोगों की मौत हुई है।

5- मुंबई के धारावी इलाके में बुधवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं, जिससे घनी आबादी वाली इस मलिन बस्ती में संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई है। नए मरीजों में मुकुंद नगर इलाके का 25 वर्षीय शख्स और धानवाडा चॉल का 35 वर्षीय शख्स शामिल है। मुकुंद नगर इलाके का मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 49 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आया था और उसे आईसोलेशन में रखा गया है। धानवाडा चॉल में संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है जहां एक अन्य मामला सामने आया है। धारावी एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती में से एक है जहां करीब 15 लाख लोग छोटी झुग्गियों में रहते हैं जिससे यह इस महानगर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है।

6- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्हें सम्मानित करने की इच्छा रखने वाले एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि उनके ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है। पीएम मोदी ने कहा कि हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है।

7- महाराष्ट्र में कोरोना संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा है। संजय राउत ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्यपाल पैरेलल (सामानंतर) सरकार चला रहे है। राज्यपाल प्रोटकाल के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे है। वो जिला कलेक्टर तक की बैठक कर रहे है जिससे अधिकारी वर्ग समझ नहीं पा रहा कि वो सुने तो किसकी मुख्यमंत्री या राज्यपाल की। मैंने और शरद पवार जी ने ये बात प्रधानमंत्री से कही है, आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस विषय पर राज्यपाल से बात करेंगे। आज पीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर हमने डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा दी गई धमकी का विषय भी उठाया मैंने कहा कि अमेरिका हमारा मित्र, अमेरिकी राष्ट्रपति हमारे मित्र हैं मित्र के नाते हमें संकट में उनका सहयोग करना चाहिए लेकिन अगर कोई हमारे देश को देश के प्रधानमंत्री को धमकाए तो वो देश कभी मंज़ूर नहीं करेगा।

8- निजामुद्दीन मरकज मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक मरकज में फंडिंग हवाला के जरिये हो रही थी। पैसा सऊदी के अलावा कई और देशों से हवाला के जरिए आ रहा था ये सब 2005 के बाद शुरू हुआ। ये ही वजह भी है कि क्राइम ब्रांच ने अपने पहले नोटिस में मौलाना साद से मरकज की फंडिंग में बारे में पूछा, बैंक की डिटेल्स मांगी सारी डिटेल्स मांगी थी। अब क्राइम ब्रांच मरकज के हवाला कनेक्शन की भी जांच कर रही है। बुधवार को भी क्राइम ब्रांच की टीम एक बार फिर मरकज के अंदर गई और एक बार फिर पूरे मरकज की तलाशी ली गई। क्राइम ब्रांच की टीम करीब 3 घंटे तक वहां पर रही। आसपास के लोगों से बात की गई। इसके अलावा क्योंकि बुधवार को MCD को मरकज का कूड़ा साफ करना था लिहाजा क्राइम ब्रांच की टीम ये देखना चाहती थी कि उस कूड़े में कुछ जरूरी सुबूत ना चले जाए इसलिए सब चेक हो जाने के बाद ही क्राइम ब्रांच में MCD को कूड़ा उठाने के लिए कहा। मरकज मामले में मौलाना साद समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। फिलहाल मौलाना साद अपने जाकिर नगर वाले घर में ही क्वारन्टीन है।

9- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कोविड-19 महामारी पर चर्चा करने के लिए आज एक सत्र का आयोजन करेगा। सुरक्षा परिषद कोरोना वायरस पर पहली बार वार्ता करेगी। इस महामारी ने विश्वभर में 80,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 14 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। यह बैठक वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी इस सत्र में शामिल होंगे। यह देखने वाली बात होगी कि बैठक के बाद कोविड-19 संबंधी हालात पर प्रेस के लिए कोई बयान जारी किया जाएगा या नहीं।

10- कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए केन्द्र सरकार के कार्यबल में प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल करने, छोटे प्रदेशों को वित्तीय पैकेज देने और जांच मुफ्त करने सहित कई कदम उठाने का सुझाव दिया। पीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह भी कहा कि ज्यादातर दलों ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि पीएम ने कहा कि लॉक डाउन की मियाद बढ़ाने या कोई दूसरा कदम उठाने से पहले वह मुख्यमंत्रियों और अपने सहयोगियों से विचार-विमर्श करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोदा, फिर खुद घर में फांसी लगाकर दी जान
झांसी में मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोदा, फिर खुद घर में फांसी लगाकर दी जान
यूपी के फतेहपुर में बेटी की शादी से पहले BLO ने लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप
यूपी के फतेहपुर में बेटी की शादी से पहले BLO ने लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप
ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी, बोले- 'दुनिया को विनाश की तरफ धकेला'
ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी, बोले- 'दुनिया को विनाश की तरफ धकेला'
खामेनेई के निधन पर शोक और चेतावनी, मौलाना यासूब अब्बास बोले- 'ईरान के जवाब के लिए तैयार रहें'
खामेनेई के निधन पर शोक और चेतावनी, मौलाना यासूब अब्बास बोले- 'ईरान के जवाब के लिए तैयार रहें'

वीडियोज

US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget