एक्सप्लोरर

एमिटी विश्वविद्यालय मामला: अदालत ने तीन छात्रों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प के मामले में अदालत ने तीन छात्रों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नोएडा, एजेंसी। एमिटी विश्वविद्यालय में 28 अगस्त को कार पार्किंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार तीन छात्रों को गुरुवार को जिला न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर 39 पुलिस ने छात्रा के पक्ष में जाकर दो छात्रों पर जानलेवा हमले के आरोप में बुधवार रात को इन तीन छात्रों चेतन, शिव सेहरावत और मयंक को गिरफ्तार किया था। इनके कुछ साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

वहीं, पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक लड़की ने हर्ष यादव, माधव सहित दर्जन भर छात्रों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही मारपीट में एक छात्र की मौत की खबर पूरी तरह निराधार है। मारपीट में घायल छात्र माधव पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की पुलिस तैयारी कर रही है।

जायसवाल ने बताया कि 28 अगस्त को सेक्टर 125 में स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इसमें माधव चौधरी एवं हर्ष यादव के साथ इसी कॉलेज में पढ़ने वाले चेतन, मयंक, शिव सेहरावत व एक लड़की ने साथियों के साथ जाकर क्लास रूम में मारपीट की थी। इस मामले में माधव की तरफ से एक लड़की सहित दर्जनभर छात्रों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही लड़की ने माधव, हर्ष यादव सहित दर्जनभर छात्रों को नामित करते हुए छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले लड़की पक्ष के 3 लोगों को बीती रात को गिरफ्तार किया था। जायसवाल ने बताया कि पुलिस विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने विश्वविद्यालय के अंदर काम करने वाले सुरक्षा गार्डो व कई छात्र-छात्राओं से भी बात की है। यह मामला 3 दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस बीच, एमिटी विश्वविद्यालय की मीडिया प्रवक्ता सविता मेहता ने बताया कि एमिटी विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है, तथा जिन छात्रों के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है उनकी कॉलेज की अनुशासन कमेटी द्वारा भी जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में कॉलेज की तरफ से भी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget