एक्सप्लोरर

Coronavirus: नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद समेत यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील; दूध-दवा से लेकर सब्जी सभी दुकानें बंद

Coronavirus: नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद समेत यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इन जगहों पर किसी भी सूरत में घर से निकलने की इजाजत नहीं है। इस दौरान आवश्यक चीजों की सरकार द्वारा होम डिलीवरी की जाएगी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के 15 जिलों के  हॉटस्पॉट को  पूरी तरह से सील करने का फैसला लिया है। ये आदेश रात 12 बजे से लागू होगा। यूपी के ये 15 जिले कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट कहे जा रहे हैं। इन सभी जिलों में 15 अप्रैल तक किसी भी तरह की आवाजारी नहीं होगी यानी 100 फीसदी लॉकडाउन। इन जिलों में सरकार द्वारा जरूरी सामन की होम डिलिवरी की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को बाहर जाकर सामान खरीदने की इजाजत नहीं होगी।

यूपी के ये 15 जिले पूरी तरह से सील

राज्य सरकार ने जिन 15 जिलों के  हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील किया है, उनके यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बस्ती, बरेली, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर हैं। इन सभी जिलों को 15 अप्रैल तक पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

up-district-seal

किसी को किसी भी स्थिति में बाहर निकलने की इजाजत नहीं

राज्य सरकार का कहना है कि इन सभी जिले कोरोना के हास्टस्पॉट हैं, जिसे पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस फैसले के बाद लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति को कोई छूट नहीं मिलेगी। इस दौरान न तो कोई दुकानें खुलेंगी और न ही किसी को किसी भी वजह से सड़क पर निकलने की इजाजत दी जाएगी।सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की होम डिलिवरी की जाएगी। हालांकि, इस दौरान केवल कर्फ्यू पास वाले लोगों को ही घर से बाहर निकलने की इजाजत दी जाएगी। 15 अप्रैल तक स्थिति की समीक्षा की जाएगी, इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

लखनऊ और नोएडा के कुछ इलाके पहले से सील

इस फैसले के बारे में बताते हुए अपर सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि पूरे जिले में जिन जगहों पर पॉज़िटिव केसे आए हैं, वहां संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है और उसे पूरी तरह से सील किया जाएगा। ऐसे लखनऊ और नोएडा के कुछ इलाकों में पहले ही किया जा चुका है। सीधे कहा जा रहा है कि इस सील का मतलब है कि  आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी कर्फ्यू पास जारी नहीं किया जाएगा। इन जरूरी सेवाओं के आलावा किसी को भी अपने घर से निकलने की इजाजत नहीं है। इन जिलों की सीमाओं को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां तक की मीडियाकर्मियों की एंट्री भी बैन करने का विचार हो रहा है। विशेष परिस्थिति में ही केवल इजाजत दी जाएगी।

हॉटस्पॉट को सैनेटाइज किया जाएगा

अपर सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन 15 जिलों के कौन-कौन सी जगहें कोरोना का हॉटस्पॉट हैं। उन्होंने बताया कि इन 15 जिलों में सील इलाके पूरी तरह सील होंगे। हॉटस्पॉट को छोड़कर बाकी जिलों में लॉक डाउन का पूर्ववत पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि इन हॉटस्पॉट से संक्रमण फैलने की लगातर आशंका बनी हुई थी। लिहाज इन इलाकों में पूरी तरह से लॉकडाउन कराया गया है। इन इलाकों में sensitization किया जाएगा।

15 जिलों के हॉटस्पॉट

मेरठ-7 आगरा- 22 गाजियाबाद- 13 नोएडा- 12 कानपुर-12 वाराणसी- 4 शामली-3 मेरठ- 7 बरेली-1 बुलंद-3 बस्ती-3 दो थाने में फिरोजोबाद- 1 सहारपुर-4 महाराज-4 सीतापुर1 लखनऊ- 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट

यूपी के DGP एचसी अवस्थी ने बताया

बैंक की सुविधा घर तक मिलेगी एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले भी नहीं जा सकेंगे मीडिया को भी जाने की इजाजत नहीं इलाके के बैंक भी 15 अप्रैल तक नहीं खुलेंगे

15 जिलों में कितने केस

आगरा- 64 केस, शामली-17 , मेरठ-35, बरेली-6, कानपुर-8, वाराणसी-9, लखनऊ, बस्ती- 8, गाजियाबाद-23, गौतमबुद्धनगर-58, महाराजगंज-6, सीतापुर-8, बुलंदशहर-8, फिरोजाबाद-7

यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
Dehradun News: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
देहरादून: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
Uttarakhand News: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
उत्तराखंड: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
Basti News: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव
बस्ती: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget