एक्सप्लोरर

Top Ten News स्वास्थय कर्मियों पर हमला करने वालों के लिये सख्त कानून....पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

देश में कई जगह स्वास्थय कर्मियों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने अब इससे निपटने के तैयारी कर ली है। दोषियों के लिये अब सख्त काननू का प्रस्ताव रखा गया है। पढ़िये 23 अप्रैल की दस बड़ी खबरें

1- भारत में अब तक कुल 20471 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। एक्टिव पेशंट 15859 हैं और अब तक 3959 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अब तक संक्रमण से 652 की मौत हुई है। वहीं रैपिड टेस्ट किट पर मंगलवार को आईसीएमआर ने राज्यों से दो दिन तक टेस्ट ना करने की सलाह दी थी ताकि इस बीच वो वैलिडेट टेस्ट कर सके। वहीं इस बीच ICMR ने सभी राज्यों को रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का उपयोग करने के लिए एक प्रोटोकॉल भेजा है। साथ ही ये दोहराया गया है कि एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट को बड़े पैमाने पर निगरानी के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जाना है। विश्व स्तर पर भी, इस परीक्षण की उपयोगिता विकसित हो रही है और वर्तमान में इसका उपयोग व्यक्तियों में एंटीबॉडी के गठन का पता लगाने के लिए किया जा रहा है। ये टेस्ट रिजल्ट क्षेत्र की स्थितियों पर भी निर्भर करते हैं। जैसा कि ICMR द्वारा नोट किया गया है, ये परीक्षण COVID-19 मामलों के निदान के लिए RT-PCR परीक्षण को प्रतिस्थापित नहीं कर सकते हैं।

2- विश्व भर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 25,80,630 हो गई है। अब तक 7,05,315 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 1,79,069 की मौत हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की बात करें तो अमेरिका में 45,355 की मौत और 8,19,321 संक्रमित हैं। इटली में 24,648 की मौत और 1,83,957 संक्रमित है। स्पेन में 21,717 की मौत और 2,08,389 संक्रमित हैं। फ्रांस में 20,796 की मौत और 1,58,050 संक्रमित हैं। यूके में 17,337 की मौत और 1,29,044 संक्रमित हैं।

3- कोरोना महामारी के संकट से निपटने में सबसे आगे लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर पिछले दिनों हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इन हमलों के ख़िलाफ़ विरोध भी जताया था। ऐसे में मोदी सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले को गम्भीर अपराध बना दिया है। मोदी सरकार ने डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमलों को रोकने के लिए एक कड़ा कानून बनाने का फ़ैसला किया है। कानून को तुरन्त अमल में लाने के लिए बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने एक अध्यादेश को मंज़ूरी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंज़ूरी मिलने के साथ ही क़ानून अमल में आ जाएगा।

4- कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण पैदा हुए हालात पर विचार करने के लिए आज अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है जो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरु होगी। इस बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इससे पहले दो अप्रैल को सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी जिसमें कोरोना वायरस संकट पर चर्चा करने के साथ सरकार से छोटे उद्योगों, किसानों, मजदूरों और वेतनभोगी वर्ग के लिए राहत की मांग की गई थी। महीने भर के अंदर ये दूसरी सीडब्ल्यूसी है। बैठक खत्म होने के बाद ब्रीफिंग भी हो सकती है।

5- ब्रिटेन आज से इंसानों के ऊपर कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार की गई वैक्सीन का ट्रायल शुरु करने जा रहा है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया है और इसके लिए ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को 20 मिलियन पाउंड्स खर्च करने की घोषणा की है। ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी मैट हैनकॉक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस वैक्सीन तैयार करने के लिए हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। क्योंकि यह कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। हैनकॉक ने आगे कहा कि अगले फेज की तैयारी के लिए ब्रिटिश सरकार इंपीरियल कॉलेज लंदन को वैक्सीन पर रिसर्च करने के लिए 22.5 (210 करोड़ से ज्यादा) मिलियन पाउंड देगी। ब्रिटेन की ओर से यह घोषणा ऐसे समय की गई है कि जब वहां कोरोनावायरस से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

6- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की आज कांफ्रेंस कॉल के जरिये बैठक होगी जिसमें कोविड-19 से पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे लीग के कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। वनडे लीग जून से शुरू होनी थी। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच तीन मैच की सीरीज इसके तहत होने वाली पहली सीरीज होती लेकिन इस महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। स्पष्ट है कि तब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सकता है जब तक कि आईसीसी यह पता नहीं लगा लेती कि विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं को ठप्प करने वाली इस महामारी के कारण कितनी प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ेंगी।

7- 15वें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक कल यानि 24 अप्रैल को होगी। इस बैठक में कोविड- 19 महामारी का देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि पर पड़ने वाले असर और अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिये संभावित सार्वजनिक खर्च के बारे में विचार विमर्श किया जायेगा। वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह की अध्यक्षता में होने वाली दो दिवसीय यह बैठक वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। इसमें चालू वित्त वर्ष और अगले साल के दौरान संभावित कर एवं राजस्व प्राप्ति पर विचार विमर्श किया जायेगा। वित्त आयोग की इस सलाहकार परिषद का गठन अप्रैल 2018 में किया गया। परिषद का काम आयोग को उसकी संदर्भ शर्तों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर सुझाव देना है।

8- यूपी में कोरोना के 1449 पॉजिटिव मामले सामने आए। कुल 1449 कोरोना पॉजिटिव में 173 डिस्चार्ज हुए साथ ही 21 लोगों की इस वायरस के कारण मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में यूपी में 112 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें हैं। जिलों की बात करें तो कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 324 मामले आगरा में,लखनऊ में 170, नोएडा में 103, सहारनपुर में 98, मुरादाबाद में 94, मेरठ में 82, कानपुर में 81 कोरोना पॉजिटिव हैं।

9-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लॉक डाउन के दौरान पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है, लोग भी इस सख्ती का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग हैं, जिन्हें पुलिस की चेकिंग नागवार गुजर रही है, ऐसा ही एक मामला राजधानी के हाईप्रोफाइल इलाके में सामने आया है, यहां पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ियां चेक कर रही थी, इस दौरान एक कार में सवार तीन महिलाओं से जब पुलिस ने कागज मांगे तो वे भड़क उठीं, अचानक कार चला रही महिला ने पुलिस पर ही परेशान करने का आरोप लगाते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया, इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, कार चला रही महिला ने गुस्से में गाड़ी के कागज भी फेंक मारे, इसके बाद कार से बाहर निकली और चिल्लाते-चिल्लाते रोने लगी, इस दौरान उसकी साथी ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन हाइवोल्टेज ड्रामा काफी समय तक चलता रहा, आखिरकार गौतमपल्ली पुलिस ने कार का चालान कर दिया।

10- प्रदेश में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। बुधवार को भेजी गई गई सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। प्रदेश में 46 कोरोना संक्रमित जिनमे से 23 मरीज स्वस्थ्य होकर होकर डिस्चार्ज चुके हैं। जिलों की बाते करें तो देहरादून- 24, हरिद्वार-7, ऊधमसिंह नगर-4, अल्मोड़ा-एक, पौड़ी-एक, नैनीताल-9 मामले सामने आ चुके हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget