एक्सप्लोरर

Top Ten News कोविड-19 की जांच क्षमता बढ़ाने पर सरकार का जोर....पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लॉक डाउन और सोशल डिस्टैंसिंग जैसे कदम सरकार ने उठाये। सरकार अब कोरोना संक्रमण की जांच क्षमता को बढ़ाये जाने में अपनी ताकत झोंक रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके। पढ़िये 13 अप्रैल की दस बड़ी खबरें जिन पर हमारी नजर बनी रहेगी

1- देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 8,447 हो गई है। 273 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 34 मौत हुई है। 764 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि 8356 मरीज़ों में से केवल 1671 मरीज़ों के लिए बेड की ज़रूरत है। 29 मार्च को कुल 979 मरीज़ों में से 196 मरीज़ों को क्रिटिकल केयर या बेड की ज़रूरत थी। आज 1671 बेड की ज़रूरत के सामने 601 अस्पतालों में 105980 बेड उपलब्ध हैं। अबतक देशभर में क़रीब 90 डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय देश में कोविड-19 के परीक्षण की क्षमता को लगातार बढ़ाने की जरूरत पर जोर दे रहा है, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिये जल्द से जल्द अंतिम संक्रमित व्यक्ति तक पहुंचना संभव हो सके।

2- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कन्टेनमेंट इलाक़ों को रेड जोन और हाई रिस्क इलाकों को ऑरेंज जोन घोषित किया जाएगा। सभी कन्टेनमेंट एरियाज को सैनेटाइज किया जाएगा, 10 जापानी मशीन और 50 दिल्ली जल बोर्ड की मशीनों की मदद से सैनेटाइजेशन ड्राइव चलाई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिलशाद गार्डन में ऑपरेशन शील्ड लागू किया और उसका नतीजा ये रहा कि अब वहां कोरोना का एक भी नया पेशेंट सामने नहीं आया है।

3- दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने मंडियों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए आज सभी थोक बाजारों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। देश की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी आजादपुर मंडी ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए आज से ऑड ईवन नियम लागू किया जाएगा। इसके साथ ही यह फैसला भी किया गया है कि मंडी में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सब्जियों की बिक्री होगी और दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक फलों की बिक्री होगी। एबीपी न्यूज ने दिल्ली में मंडियों की पड़ताल की थी कि मंडियों में लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है या नहीं। जिसमें तस्वीरें सामने आई थी कि कैसे नियमों का उल्लंघन हो रहा है। ऑड ईवन नियमों के तहत सभी 22 शेड अपनी संख्या के अनुसार खुलेंगे। ऑड तारीख को ऑड और ईवन तारीख को ईवन संख्या की शेड में काम होगा।

4- मध्य प्रदेश में तुरंत फ्लोर टेस्ट की मांग वाली शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत आदेश आएगा। कोर्ट ने सुनवाई के तुरंत बाद जो संक्षिप्त आदेश दिया था उसमें कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को तुरंत विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था। जिसके बाद सीएम ने इस्तीफा दे दिया था। अब कोर्ट विस्तृत फैसला देगा। यह देखना होगा कि कोर्ट सिर्फ उसी आदेश को औपचारिक रूप से रखता है, या भविष्य में इस तरह के दूसरे मामलों के लिए कोई दिशानिर्देश जारी करता है।

5- पंजाब के पटियाला में निहंगों के हमले में घायल हुए एएसआई हरजीत सिंह के हाथ की सर्जरी सफल रही है। पंजाब के डीजीपी के मुताबिक अगले पाँच दिन उनके लिए अहम हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में रविवार को दिन भर हाथ जोड़ने के लिए डॉक्टरो ने सर्जरी की। वहीं निहंग गुरुद्वारा से पुलिस ने 39लाख रुपए बरामद किए हैं। ग़ैर लाइसेंसी हथियार भी बरामद हुए हैं। इतने पैसे कहां से आए इसकी जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में अब तक गुरुद्वारा से एक महिला समेत 11 लोगों को गिरफ़्तार किया है। निहंगों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और पेट्रोल बम बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि रविवार को पटियाला सब्ज़ी मंडी के बाहर लगे पुलिस नाके पर पास माँगने को लेकर चार निहगों ने पुलिस पर घातक हमला किया।

6- जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह और तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी है और भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। सीजफायर उल्लंघन में नागरिकों की मौत हुई, जिनमें 8 साल का बच्चा भी शामिल है।

7- खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों को वापस लाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। प्रवासी लीगल सेल नाम की संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बताया है कि सऊदी अरब, UAE, कुवैत, ओमान, बहरीन और क़तर में लाखों भारतीय काम करते हैं। इनमें ज़्यादातर मज़दूर हैं। वो वहां फंस गए हैं। याचिका में मांग की गई है कि सरकार उन्हें वापस लाए। वहां पर भी उन लोगों तक मेडिकल और ज़रूरी सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

8- सभी तरह के मज़दूरों और रेहड़ी-पटरी पर छोटा व्यापार करने वालों को लॉक डाउन की अवधि में उनका वेतन या न्यूनतम आमदनी मुहैया करवाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। पिछले हफ्ते इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मज़दूरों तक भोजन और ज़रूरी चीजें पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की कोशिश पर संतोष जताया था। कोर्ट ने कहा था कि सरकार हालात को बेहतर समझ रही है। अभी 10-15 दिनों तक सरकार के काम में दखल न देना ही बेहतर होगा

9- उत्तर प्रदेश में कोरोना के अब तक 483 मामले सामने आये हैं, जहां एक तरफ योगी सरकार कोरोना से लड़ रही है वहीं जान भी जहान भी की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 अप्रैल से कुछ सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज शुरू हो जाएगा। सरकार के सभी मंत्री अपने कार्यालयों में 15 अप्रैल से कामकाज संभालेंगे। हालांकि अभी सिर्फ प्रमुख सचिव से लेकर अनुसचिव स्तर तक के अधिकारी ही कार्यालय में रहेंगे मौजूद। साथ ही सीएम योगी ने सभी त्यौहारों बैसाखी, रमजान, अंबेडकर जयंती घर पर ही मनाने की बात कही।

10- आगरा में corona वायरस बीमारी से फैला संक्रमण बेकाबू हो रहा है। ऐसे में आगरा का पारस हॉस्पिटल सबसे बड़ा कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है, जिसके मालिक डॉक्टर अरिंजय जैन की ना समझी और लापरवाही की वजह से उसी हॉस्पिटल से 16 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन अभी तक उसके खिलाफ महामारी एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है जबकि प्रशासन इससे पहले आगरा में 2 मुकदमे लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ दर्ज करवा चुका हैं। वहीं अब तक आगरा में कुल केस 104 हो चुके हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget