एक्सप्लोरर

कोरोना से बचाव को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर व्यापक इंतजाम, शाम पांच बजे तक आठ विमानों का आवागमन

वाराणसी एयरपोर्ट से भी घरेलू उड़ानों का आवागमन शुरू हो गया है. सोमवार शाम पांच बजे तक आठ विमानों का आवागमन हुआ है. इस दौरान एयरपोर्ट पर कोरोना से बचाव को लेकर व्यापक तैयारियां नजर आईं.

वाराणसी, नितीश कुमार पाण्डेय: सोमवार यानी 25 मई को घरेलू विमान सेवा शुरू हुई और वाराणसी में यात्रियों के आगमन भी शुरू हो गया. इस दौरान कोरोना से बचाव को लेकर व्यापक तैयारियां नजर आईं. यात्रियों को सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए मार्किंग की गई है. एयरपोर्ट के इंट्री प्वाइंट पर सैनेटाइजिंग की व्यवस्था की गई है और इस व्यवस्था का जायजा लेकर वाराणसी जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया है.

VNS_Airport1

यात्रा से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना जरूरी

वाराणसी एयरपोर्ट से अगर यात्रा करनी हो तो दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना आवश्यक होगा. इसके साथ ही, मोबाइल में आरोग्य सेतु का अपडेट एप डाउनलोड करना भी अनिवार्य है. इतना ही नहीं, एयरपोर्ट परिसर में बिना मास्क प्रवेश प्रतिबंधित है. वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ख्याल रखना जरूरी है. इसके लिए जगह-जगह मार्किंग की गई है. कुर्सियों पर भी सुरक्षा के साथ बैठने की व्यवस्था है. परिसर में सैनेटाइजर की व्यवस्था है. वहीं, यात्री भी जागरूक नजर आ रहे हैं.

कोरोना से बचाव को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर व्यापक इंतजाम, शाम पांच बजे तक आठ विमानों का आवागमन कोरोना से बचाव को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर व्यापक इंतजाम, शाम पांच बजे तक आठ विमानों का आवागमन

जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्था का जायजा

लॉकडाउन के बाद बंद हुईं विमान सेवा जब शुरू हुईं, तो वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी एयरपोर्ट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. एयरपोर्ट की व्यवस्था को बारीकी से जांचा और संतोष व्यक्त किया. पहले दिन 13 विमान एयरपोर्ट पर पहुंचकर वापसी की उड़ान भरेंगे. शाम पांच बजे तक आठ विमान आ और जा चुके हैं.

कोरोना से बचाव को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर व्यापक इंतजाम, शाम पांच बजे तक आठ विमानों का आवागमन कोरोना से बचाव को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर व्यापक इंतजाम, शाम पांच बजे तक आठ विमानों का आवागमन

व्यवस्था से संतुष्ट दिखे यात्री

वाराणसी में विमान सेवा कोरोना से सुरक्षा के बीच शुरू हो गईं. यात्री एयरपोर्ट से निकलकर होम क्वारंटाइन होने की व्यवस्था को सराहते नजर आए. वहीं, दो घंटे पहले के बजाय चार घंटे पहले यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचते दिखाई पड़े.

यह भी पढ़ें:

संगम नगरी में भी बहाल हुईं हवाई सेवाएं, मुसाफिरों के लिए बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget