एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोई नहीं सुन रहा बेटी के लिए फिक्रमंद पिता और परिवार के लिए परेशान डॉक्टर की गुहार

लॉकडाउन की वजह से कई लोग अपने परिवार से दूर हो गए हैं। तमाम लोग ऐसे हैं जो अपनों की फिक्र में खासे परेशान हैं। लॉकडाउन तोड़कर वह अफसरों और नेताओं के घरों व दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं से भी मदद नहीं मिल पा रही हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। कोरोना वायरस की वजह से समूचे देश में लागू लॉकडाउन की वजह से तमाम लोग अपने घर-परिवार से दूर दूसरे राज्यों या जिलों में फंसे हुए हैं। ट्रेन-बस व हवाई सेवाएं बंद होने और सड़कों पर निकलने पर रोक की वजह से ये लोग अपनों तक पहुंच भी नहीं पा रहे हैं।

इनमें तमाम लोग ऐसे हैं जो अपनों की फिक्र में खासे परेशान हैं। लॉकडाउन तोड़कर वह अफसरों और नेताओं के घरों व दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं से भी मदद नहीं मिल पा रही हैं। संगम नगरी प्रयागराज में डीएम दफ्तर पर रोजाना इसी तरह के सैकड़ों लोग अर्जी लेकर पहुंचते हैं। तमाम दलील देते हैं। अफसरों से गुहार लगाते हैं, लेकिन अंत में उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है।

Coronavirus: कोई नहीं सुन रहा बेटी के लिए फिक्रमंद पिता और परिवार के लिए परेशान डॉक्टर की गुहार

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके के रहने वाले कारोबारी संतोष मिश्र की बेटी साक्षी इन दिनों इंदौर के एक नामी इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रही है। बेटी जिस हॉस्टल में रहती हैं, वह लॉकडाउन से पहले ही खाली हो चुका है। हॉस्टल में सिर्फ साक्षी और एक अन्य लड़की बची है। वहां मेस में काम करने वाले कारीगर भी अपने घरों को रवाना हो गए हैं। उन्हें न तो खाना मिल पा रहा है और न ही वह सुरक्षित हैं। संतोष किसी तरह बेटी तक पहुंचना और उसे घर लाना चाहते हैं। कई दिनों से अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। जिम्मेदार लोगों को ट्वीट भी कर चुके हैं। तमाम जगहों पर गुहार लगाने के बावजूद उन्हें कहीं से कोई राहत नहीं मिली है।

प्रयागराज के ही करेली इलाके के रहने वाले डॉक्टर रईस अहमद का पूरा परिवार मध्य प्रदेश के छतरपुर में फंसा हुआ है। पेशे से डॉक्टर रईस के एक नजदीकी रिश्तेदार पिछले दिनों बीमार थे। रईस की पत्नी-बेटा और बेटी तीनों उन्हें देखने के लिए छतरपुर गए थे, तभी परिवहन सेवाएं बंद हो गईं। उनकी पत्नी बीमार रहती हैं। उनकी जरूरी दवाएं भी यहीं हैं। वह परिवार को बुलाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें भी मायूसी के सिवा कुछ हासिल नहीं हो सका है।

Coronavirus: कोई नहीं सुन रहा बेटी के लिए फिक्रमंद पिता और परिवार के लिए परेशान डॉक्टर की गुहार

प्रयागराज में डीएम दफ्तर पर संतोष मिश्र और डा रईस की तरह ही तमाम दूसरे लोग भी पहुंच रहे हैं। कई की समस्याएं वाकई गंभीर हैं। जिम्मेदार लोगों को ऐसों से हमदर्दी भी है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह भी इनकी कोई मदद नहीं कर पा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि थोड़ी दिक्कतों के बावजूद लोग जहां हैं, उन्हें वहीं रहना चाहिए और लॉकडाउन का पूरी तरह सम्मान करना चाहिए। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के मुताबिक किसी को भी बेवजह घर से बाहर निकलने और एक से दूसरी जगह जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
Embed widget