एक्सप्लोरर

Coronavirus: मां और बेटे ने कोरोना से जीती जंग, एक बार फिर महामारी से मुक्त हुआ यूपी का ये जिला

उत्तर प्रदेश का बरेली जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है. बरेली में अब कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है. मौजूदा समय में जिले में कोई भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं है.

बरेली, एबीपी गंगा। स्वास्थ्य विभाग की मेहनत एक बार फिर से रंग लाई है. बरेली एक बार फिर कोरोना फ्री हो गया है. बरेली में अब कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है. मौजूदा समय में जिले में कोई भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं है. आईवीआरआई से 48 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसमें ब्रह्मपुरा के मां-बेटे भी शामिल है। जिन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

दरअसल, बरेली में मां और बेटे ने कोरोना से जंग जीती है. जिसके बाद इन्हें एम्बुलेंस से घर भेजा गया. एसीएमओ डॉक्टर रंजन गौतम ने बताया कि आईवीआरआई से 48 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जिसमें ब्रह्मपुरा के मां-बेटे भी शामिल हैं. जिले में अब कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं बचा है.

Coronavirus: मां और बेटे ने कोरोना से जीती जंग, एक बार फिर महामारी से मुक्त हुआ यूपी का ये जिला

गौतम ने बताया कि जिले में अब तक 11 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है जबकि, बाकी सभी ठीक हो चुके हैं. अब बरेली एक बार फिर से कोरोना फ्री हुआ है, इसके लिए एसीएमओ ने मीडिया को धन्यवाद दिया है. उनका कहना है की इसमें मीडिया का भी बहुत सहयोग रहा है और जिसने लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है.

गौरतलब है कि, जिले में सबसे पहले 29 मार्च को कोरोना का केस आया था. नोयडा की सीजफायर कम्पनी का कर्मचारी नोयडा से संक्रमण लेकर आया था, जिसके बाद 31 मार्च को उसके परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट आई थी जिसमें युवक के माता-पिता, भाई-बहन और पत्नी भी संक्रमित पाए गए थे. सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया गया था और इलाज के बाद सभी स्वस्थ्य हो गए थे. 17 अप्रैल को सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. जिसके बाद जिले को कोरोना फ्री घोषित कर दिया गया था.

Coronavirus: मां और बेटे ने कोरोना से जीती जंग, एक बार फिर महामारी से मुक्त हुआ यूपी का ये जिला

इसके बाद एक बार फिर जिले में कोरोना संक्रमित मिले. जिसमें हजियापुर, शाहबाजपुर के युवक और ब्रह्मपुरा के मां-बेटे और फरीदपुर की महिला शामिल थी. इलाज के दौरान हजियापुर के युवक की मौत हो गई थी. बाकी लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य हो गए जिन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सभी को घर में क्वारेंटीन में रहने की सलाह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget