एक्सप्लोरर

Coronavirus कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये प्रयागराज की बहुमंजिला इमारतों में बने आइसोलेशन वार्ड...जिला प्रशासन मुस्तैद

कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावी तरीके से निपटने के लिये प्रायाराज पूरी तरह से तैयारी में जुटा है। शहर के कई बहुमंजिला इमारतों में आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं

प्रयागराज, एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना ने अभी भले ही विकराल रूप न धारण किया हो, लेकिन सरकारी अमले ने हालात खराब होने की सूरत में किये जाने वाले इंतजामों पर अभी से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत ज़्यादा फ्लैट्स वाली कई बहुमंजिला इमारतों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जाने लगा है। इसी कड़ी में शहर के कालिंदीपुरम इलाके में डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई गोकुल आवास योजना को आइसोलेशन वार्ड में अभी से तब्दील कर दिया गया है। इस कालोनी में कुल तीन सौ बारह फ़्लैट हैं।

अभी इन्हें खरीददारों को एलाट नहीं किया गया था। सभी तीन सौ बारह फ़्लैट में एक -एक बेड लगवाकर इनमे आइसोलेशन के इंतजाम कर दिए गए हैं। कालोनी के सभी ब्लॉक में तीन शिफ्ट में मेडिकल टीम भी काम करेगी। प्रयागराज मंडल के कमिश्नर आर. रमेश कुमार ने यहां की जा रही तैयारियों का खुद जायज़ा लिया और अफसरों को ज़रूरी हिदायत भी दी। उनके मुताबिक़ प्रयागराज जिले और मंडल में उस हालात की एडवांस तैयारी कराई जा रही है, जब कोरोना तबाही मचा सकता है। अभी से एहतियाती इंतजाम से हालात काबू में रहेंगे।

बड़े अफसर खुद मोर्चे पर डटे प्रयागराज मंडल में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लॉक डाउन पर सख्ती से अमल कराकर कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए मंडल में पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसरान खुद ही सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभालने लगे हैं। प्रयागराज मंडल के कमिश्नर आर. रमेश कुमार और आईजी केपी सिंह लगातार न सिर्फ मानीटरिंग कर रहे हैं, बल्कि कई बार खुद भी सड़कों पर मुस्तैद नज़र आते हैं। दोनों अफसरान फील्ड में अपने मातहतों की हौसला अफ़ज़ाई करते हैं तो साथ ही उन्हें लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने की हिदायत भी देते हैं।

कमिश्नर आर. रमेश कुमार के मुताबिक़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना बेहद ज़रूरी है। मातहत ठीक से काम करें और आम लोगों से संवाद भी हो सके, इसीलिये बड़े अफसरों का फील्ड में निकलना बेहद ज़रूरी है। आईजी केपी सिंह का कहना है कि लॉक डाउन तोड़ने वालों के खिलाफ अब सीधे मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अब सख्ती बेहद ज़रूरी हो गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget