एक्सप्लोरर

बस्ती जेल में कोरोना का कहर, हफ्ते भर में 3 जेल स्टाफ सहित 117 कैदी पाए गए संक्रमित

बस्ती जिला जेल में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. हफ्ते भर में 3 जेल स्टाफ सहित 117 कैदी संक्रमित पाए गए हैं. बैरक नंबर 18 को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर एक डॉक्टर, दो पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है.

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ रहा है. जिला जेल के कैदी हर दिन कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. अब तक हफ्ते भर में 3 जेल स्टाफ सहित 117 कैदी संक्रमित पाए गए हैं. जिला जेल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के पीछे बंदियों की बड़ी तादाद को माना जा रहा है. 480 बंदियों को रखने की क्षमता वाली जेल में साढ़े 12 सौ बंदी रखे गए हैं. इनमें साढ़े छह सौ बंदी बस्ती जिले के और बाकी संतकबीर नगर जिले के शामिल हैं.

जेल प्रशासन की है मजबूरी 40 बंदियों की बैरक में 100 से ज्यादा बंदी रखना जेल प्रशासन की मजबूरी है. हालांकि, जेल प्रशासन सभी एहतियाती प्रबंध दुरुस्त रखने का दावा कर रहा है. लेकिन, शारीरिक दूरी घटने पर तेजी से बढ़ने वाली बीमारी कैसे रोकी जाए, ये बड़ा सवाल है.

लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या जेल प्रशासन का मानना है कि 14 जनवरी को संतकबीर नगर जिले के दो बंदी पेशी के लिए लाए गए थ. उनकी वापसी के बाद नियमानुसार जब उनकी कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद उनके संपर्क में आए 372 बंदियों का टेस्ट कराया गया तो उसमें 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. उसके बाद जब जेल प्रशासन ने सभी बंदियों का एंटीजन टेस्ट कराने का फैसला लिया. तब से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

आइसोलेशन वार्ड में तब्दील की गई बैरक जेल अधीक्षक संतलाल यादव का कहना है कि बैरक नंबर 18 को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर एक डॉक्टर, दो पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है. जिला अस्पताल के तीन अन्य डॉक्टरों की देखरेख में संक्रमित बंदियों का इलाज चल रहा है. जेल अधीक्षक का कहना है कि संतकबीर नगर जिले में जेल बनकर तैयार न होने की वजह से वहां के बंदी भी इसी जेल में रखे जाते हैं. इसलिए लंबे समय से ओवर क्राउडिंग की समस्या है.

थम गई थी कोरोना की रफ्तार कोविड-19 का संक्रमण शुरू होने पर लॉकडाउन के समय जेल में एक साथ पांच सौ से ज्यादा बंदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था. मगर कुछ महीनों में संक्रमितों की संख्या शून्य हो गई थी. पिछले 10 दिनों से जेल में संक्रमितों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से बढ़ने लगी है. शनिवार को 27, शुक्रवार को 31 बंदी कोरोना संक्रमित मिले थे.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: सिंगर सोनू निगम ने किए रामलला के दर्शन, बोले- राम मंदिर निर्माण में है ईंट रखने की इच्छा

BJP सांसद सत्यपाल सिंह बोले- बागपत में कट्टे लेकर घूमते हैं बच्चे, व्यापारियों को कैसे दिलाएं भरोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, जांच में खराब मिली बिल्डिंग
लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, LDA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget