एक्सप्लोरर

Coronavirus: संकट काल में मदद के लिए आगे आया गोरक्षपीठ, भूखों को अन्न, जरूरतमंदों को धन देने के लिए खोला भंडार

Coronavirus: गोरखपुर का गोरक्षपीठ कोरोना के संकट काल में मदद के लिए आगे आया है। जिसने भूखों को अन्न, जरूरतमंदों को धन देने के लिए भंडार खोल दिए हैं।

गोरखपुर, आईएएनएस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते संकट से लोगों को उबारने के लिए हर संभव मदद के प्रयास कर रहे हैं। सरकारी मशीनरी लगातार कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में जुटी है। इस कार्य में गोरक्षपीठ भी पीछे नहीं है।

गोरक्षपीठ ने भूखों के लिए अन्न का भंडार खोला

गोरक्षपीठाधीश्वर की राह का अनुसरण करते हुए नाथ सम्प्रदाय के इस केंद्र ने भी भूखों के लिए अन्न का भंडार और जरूरतमंदों के लिए खजाना खोल रखा है। यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौट रहा। पीठ कार्यालय पर आपदा संबंधी सारी परेशानियों का निपटारा किया जा रहा है। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी सुबह से लेकर देर रात तक अपने सहयोगियों के साथ अपनी देख-रेख में ही सारे काम सम्पन्न करा रहे हैं। समस्या को अपने स्तर से निपटाने का प्रयास कर रहे हैं।

'भंडारे में भूखों के लिए पर्याप्त व्यवस्था'

मंदिर के सचिव द्वारिका ने बताया, 'महामारी के दौरान कोई भूखा न सोए और जरूरतमंदों के हाथ खाली न रहे, इसका प्रयास किया जा रहा है। मृत्यु की दशा में उसके अक्षम परिजन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। जरूरत की हिसाब से उन्हें धन, राशन और अन्य प्रकार के सहयोग किए जा रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'गोरखपुर मंदिर में कार्यालय की ओर से चल रहे भंडारे में भूखों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। भोजन बनाने वाले लोग इस दौरान सचेत रहते हैं। सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन हो रहा है। जरूरत के हिसाब से बहुतों को कच्चा खाद्यान्न दिया जा रहा है।'

'गरीबों को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा'

तिवारी ने बताया, 'हर दिन करीब 300-400 से फोन आ रहे हैं, जिनकी जो समस्या होती है, उसे सुनकर उसका निदान किया जा रहा है। गोरखपुर में किसान को कटाई के लिए जाना है या फिर कोई गंभीर रूप से बीमार है तो उसे आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। भंडारे में जितने भी लोग आ रहे हैं, सबको भोजन दिया जा रहा है। बचा हुआ भोजन गौशाला में चला जाता है। मजदूरों और मजबूरों को भोजन कराया जा रहा है। जिले से बाहर जैसे प्रयागराज, बहराइच जाने वालों से बीमारी की पर्ची मंगवाकर देखा जा रहा है। संतुष्टि के बाद उसकी मदद हो रही है।

उन्होंने बताया कि नाथपीठ और मुख्यमंत्री पर यहां के लोगों का बहुत भरोसा है। इसी कारण लोग यहां मदद के लिए पहले आते हैं। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए यहां हर प्रयास हो रहा है। यह प्रयास ही लोगों के भरोसे का आधार है।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus संकट के बीच Whatsapp का बड़ा फैसला, अब पांच नहीं सिर्फ एक बार ही कर सकेंगे मैसेज फॉरवर्ड 

इन खास फीचर्स को जल्द लेकर आ रहा है Whatsapp, फेक मैसेजेज पर भी लगाम कसने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget