एक्सप्लोरर

Lockdown in India: कोरोना के खौफ के बीच लॉकडाउन 3 का ऐलान, 17 मई तक बढ़ाई गई अवधि; किसको मिलेगी छूट, क्या रहेगा बंद

Lockdown in India: कोरोना के खौफ के बीच Lockdown 3 का ऐलान कर दिया गया है। अब 17 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है। इस दौरान ट्रेन, प्लेन और मेट्रो बंद रहेंगी। स्कूल-कॉलेज, जिम, मॉल भी बंद रहेंगे। हालांकि ग्रीन जोन में 50 फीसदी बसें चलाने की अनुमति दी गई है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना संकट के मद्देनजर एक बार फिर से लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने इस बार दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया है। अब 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा। बता दें कि लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई को खत्म होने वाला था, जिसे अब बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की।  जिसमें  कोरोना लॉकडाउन के दूसरे चरण की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस समीक्षा बैठक के बाद लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया। जिसकी जानकारी गृह मंत्रालय के जरिए दी गई है।

इस बीच भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन मई के बाद यानी अगले दिन हफ्तों के लिए जिलों को अलग-अलग हिसाब से बांटने का निर्णय लिया है।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के सभी जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा जाएगा-  रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन। संक्रमण के केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई सूची तैयार की गई है।

दो हफ्ते लिए देश में बढ़ा लॉकडाउन

  • स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे
  • मॉल, सिनेमा, जिम, स्पोर्ट्स सेंटर बंद रहेंगे
  • मेट्रो और ट्रेन भी बंद रहेंगे
  • हवाई यात्रा भी बंद रहेंगी
  • मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा बंद
  • ग्रीन ज़ोन यानि 130 ज़िलों में 50% बसें चलेंगी।
  • अगर 30 के बैठने की क्षमता है, तो केवल 15 लोग ही बैठ पाएंगे।
  • ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन को राहत मिलेगी
  • ग्रीन जोन में 50 फीसदी तक बसें चलेंगी।
  • रेड जोन को लॉकडाउन में राहत नहीं मिलेगी।
  • ऑरेंज ज़ोन में भी गाड़ी चल पाएगी, लेकिन उसमें 1 ड्राइवर के अलावा 2 पैसेंजर बैठने ही ही केवल अनुमति है।
  • ऑरेंज ज़ोन में बाइक के पीछे बैठने की इजाज़त होगी।

दरअसल, भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 35 हजार के पार हो चुकी है। जबकि 1147 लोगों की मौत हो गई है। ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 8888 बताई जा रही है। संक्रमण ज्यादा न फैले, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर से लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

शादी के दो महीने बाद दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी दुल्हन, ससुरालवालों ने गला घोंटकर की हत्या

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget