एक्सप्लोरर

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. यहां डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर आईएमए तक में हड़कंप मचा हुआ है. जिले में किसी डॉक्टर के संक्रमित होने का ये पहला मामला है.

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां एक तरफ गर्मी ने परेशान कर रखा है तो वहीं कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शहर के सबसे पॉश इलाके रामपुर गार्डन का है, जहां के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर आईएमए तक में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, रामपुर गार्डन के ढाई सौ मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है.

डॉक्टर के संक्रमित होने का पहला मामला बरेली में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बार तो शहर के नामचीन डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. दरअसल, 20 मई को बदायूं की एक गर्भवती महिला का बरेली एमआरआई सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हुआ था. जिसके बाद महिला जब बदायूं गई तो स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया. महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बदायूं के डीएम ने बरेली के डीएम को इसकी जानकरी दी. जिसके बाद बरेली एमआरआई सेंटर के डॉक्टर को क्वारंटाइन रहने को कह दिया गया और उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेज दिया गया. सीएमओ डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने बताया की मंगलवार देर शाम डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया. जिले में किसी डॉक्टर के संक्रमित होने का ये पहला मामला है. फिलहाल डॉक्टर को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर उनके परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया है.

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

होगी विस्तृत जांच पूरे मामले पर सीएमओ ने बताया की डॉक्टर को नोटिस दिया गया है और डॉक्टर के संपर्क में जो लोग आए हैं उनकी खोजबीन की जा रही है. जांच एसीएमओ को सौंपी गई है कि क्या उस अल्ट्रासाउंड सेंटर को हमारे कार्यालय से अनुमति प्राप्त थी, क्या उनका प्रशिक्षण हुआ था, क्या वो आवश्यकता के अनुसार, औचित्य के अनुसार, निर्देश के अनुसार जो पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट है उसका प्रयोग कर रहे थे अथवा नहीं कर रहे थे। इन सब को लेकर विस्तृत जांच की जाएगी. ये भी जांच की जाएगी कि वे इस अवधि में किन लोगों से मिले, यदि वे लॉकडाउन में अपने घर से बाहर किसी दूसरे के घर गए तो उसके विषय में जानकारी जुटाई जाएगी.

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

बरेली में बने 10 हॉटस्पॉट बता दें कि बरेली में वर्तमान समय में शहर से लेकर देहात तक 10 हॉटस्पॉट बनाये गए हैं. जिसमे शहर में रामपुर गार्डन, साहूकारा, बिहारीपुर, बानखाना, ऐजाज नगर तो वहीं आंवला में 2, मीरगंज में 2 और फरीदपुर में 1 हॉटस्पॉट बनाया गया है. इन सभी इलाकों को शासन की नई गाइडलाइन के तहत सील किया गया है. इन इलाको में किसी की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों का सर्वे कर रही है और कोरोना संदिग्ध लोगों के सैम्पल लिए जा रहे हैं. बरेली में अब तक करीब 2000 लोगों के कोरोना की जांच की गई है.

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

2 लोगों की हो चुकी है मौत बरेली जिले में अब तक 2000 लोगों की जांच हुई है जिनमें से 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है. इसमें से 10 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि, 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. यहां अभी 31 एक्टिव केस है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जिला दो बार हो चुका है कोरोना फ्री गौरतलब है कि, बरेली जिला दो बार कोरोना से जंग जीत चुका है. स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, पुलिस, फायर विभाग और नगर निगम के प्रयासों से बरेली दो बार कोरोना फ्री हो चुका है लेकिन एक बार फिर बरेली में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है.

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

प्रवासियों ने बढ़ाई मुसीबतें दरअसल, देश के अलग-अलग राज्यों से आये 29 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर मजदूर मुम्बई से अपने घर वापिस ट्रकों से, पैदल, और अन्य वाहनों से आये हैं. अब घरलौट रहे इन प्रवासी श्रमिकों की वजह से सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget