एक्सप्लोरर

मौत के असल आंकड़े छिपा रहा है चीन....वुहान में 3 हजार नहीं 42 हजार मौतें हुईं !

चीन मेंं कोरोना वायरस से 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है, ये आंकड़ा तो दुनिया जानता है। लेकिन डेल मेल की एक रिपोर्ट की बात करें तो चीन में मौतों का आंकड़ा कहीं ज्यादा है

नई दिल्ली,। चीन के किलर वायरस कोरोना ने दुनिया भर में कहर मचा रखा है। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वुहान में तकरीबन तीन हजार लोगों की मौत हुई है। लेकिन डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक हुबेई प्रांत के वुहान में रहनेवाले स्थानीय निवासियों की बात की जायें तो उनका मानना है कि इस घातक संक्रमण से 42 हजार लोगों की मौत हुई है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कितने लोगों की मौत हुई। आपको बता दें कि चीन के अधिकारियों ने दावा किया था कि वुहान में 3200 लोगों की मौत हुई थी।

दूसरी तरफ पूरे देश में अबतक 3300 लोगों की मौत हो गई है जबकि 81 हजार लोग संक्रमित हुए। यही नहीं वुहान के स्थानीय नागरिकों का दावा है कि 500 अस्थि कलश हर दिन मृतकों के परिजनों को दिया जा रहा है।

एक दिन में 3500 अस्थि कलश सात ऐसी जगह हैं जहां मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यहां से मिले आंकड़ों के मुताबिक 3500 अस्थि कलश लोगों को 24 घंटे में दिये गये हैं। हांकू, वुचांग और हनयांग में लोगों को कहा गया है कि उन्‍हें 5 अप्रैल तक अस्थि कलश दिए जाएंगे। इसी दिन किंग मिंग महोत्‍सव शुरू होने जा रहा है जिसमें लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर जाते हैं।

इस तरह से अनुमान लगाएं तो अगले 12 दिनों में 42 हजार अस्थि कलश लोगों को दिये जाएंगे। इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि हांकू में ही केवल दो बार में 5000 हजार अस्थि कलश दिए गए थे। यह खबरें ऐसे समय पर आई हैं जब करीब दो महीने के लॉकडाउन के बाद जनता को छूट दी गई है। जिन लोगों के पास ग्रीन हेल्‍थ सर्टिफिकेट है, उन्‍हें जाने की अनुमति दी गई है।

आधिकारिक आंकड़ों पर उठे सवाल वुहान के स्थानीय निवासी झांग कहते हैं कि चीन सरकार की ओर से दिया गया मौतों का आधिकारिक आंकड़ा सही नहीं है क्‍योंकि लाशों को जलाने वाले 24 घंटे काम कर रहे हैं। उन्‍होंने सवाल किया कि अगर इतनी कम मौतें हुई हैं तो अंतिम संस्‍कार करने वालों को 24 घंटे काम क्‍यों करना पड़ रहा है। वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी माओ ने कहा कि संभवत: अधिकारी धीरे-धीरे मौतों का सही आंकड़ा जारी कर रहे है।

हुबेई प्रांत के एक सूत्र के मुताबिक कई लोगों की मौत बिना इलाज के हो गयी। उन्‍होंने कहा कि एक महीने में ही 28 हजार लोगों का अंतिम संस्‍कार किया गया। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के लिहाज से इटली और अमेरिका अब चीन से भी आगे न‍िकल चुके हैं। इटली में 10 हजार लोगों की मौत हो गई है जबकि 97 हजार लोग संक्रमित हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget