एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases in Lucknow: लखनऊ में कोरोना के 61 नए मामले आए सामने, जानें- कितने एक्टिव केस हैं?

Covid-19 Cases in Lucknow: यूपी में एक्टिव केस की संख्या 1,282 हो गई है. गौतम बुद्ध नगर में 318 सक्रिय मामले हैं, इसके बाद लखनऊ में 273, गाजियाबाद में 164, वाराणसी में 53 और प्रयागराज में 23 हैं.

Coronavirus Cases in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक दिन में कोरोना वायरस के 61 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में इस दौरान 176 नए मामले सामने आए. सोमवार के ताजा उछाल के साथ, राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1,282 हो गई है. गौतम बुद्ध नगर में 318 सक्रिय मामले हैं, इसके बाद लखनऊ में 273, गाजियाबाद में 164, वाराणसी में 53 और प्रयागराज में 23 हैं.

लखनऊ में सामने आए नए मामलों में 14 चिनहट से, नौ इंदिरा नगर से, आठ अलीगंज से, सात एनके रोड से, चार तुड़ियागंज से और तीन सरोजनी नगर से आए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राज्य की राजधानी में कोविड स्वास्थ्य सुविधाओं में सात मरीजों का इलाज चल रहा है. अधिकांश कोविड रोगी होम आइसोलेशन में हैं, इसलिए उनके परिवारों के सभी सदस्यों को सलाह दी गई है कि वे घरों के भीतर संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करें. इस बीच, सोमवार को रिपोर्ट की गई 86 रिकवरी में से 27 गौतम बुद्ध नगर से, 11 लखनऊ से, सात गाजियाबाद से, पांच वाराणसी से और दो प्रयागराज से हैं.

नोएडा में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे
वहीं दूसरी तरफ नोएडा में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है. 24 घंटे में यहां कोरोना के 70 नए केस सामने आए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 318 हो गई है. 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है. नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल दिया है. इसके साथ ही सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्प डेस्क के अलावा अलग से फीवर ओपीडी चलाने के लिए कहा गया है. साथ ही लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना की जांच के लिए कहा गया है.

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में कुछ यूं कैंडिडेट चुनेंगी बीजेपी और सपा, दोनों पार्टियों ने बनाया खास प्लान

सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ इलाकों में कम जाएं. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें. कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार एल-1 और चार एल-2 स्तर के अस्पतालों को अलर्ट मोड कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget