एक्सप्लोरर

कोरोना के साये में होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, कई नेता और मंत्री पॉजिटिव

सरकारी सूत्रों ने बताया कि हाल में बीजेपी में वापसी करने वाले हरिद्वार जिले के खानपुर के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा का 23 सितंबर से होने वाला मानसून सत्र कोविड-19 के साये में होगा. प्रदेश में कोरोना महामारी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना की जद में कई विधायक और मंत्री भी आ गए हैं. इस बीच बीजेपी के दो विधायकों ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में लॉकडाउन की मांग उठाई है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि हाल में बीजेपी में वापसी करने वाले हरिद्वार जिले के खानपुर के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. चैंपियन ने देहरादून के मोहिनी रोड स्थित आवास में खुद को आइसोलेट कर लिया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव बतादें कि इससे पहले, नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधायक और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अस्पताल में भर्ती बंशीधर को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिली है. चिकित्सकों की सलाह पर वो 10 दिन के होम आइसोलेशन में हैं. इसके अलावा प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक भी कोरोना की चपेट में आए थे. एम्स ऋषिकेश में उपचार के बाद अब वे भी होम आइसोलेशन में हैं. वहीं, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश भी अपने बेटे के कोविड 19 से ग्रस्त होने के बाद से आइसोलेशन में हैं.

अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दो-तीन बार एहतियातन होम आइसोलेशन में जा चुके हैं. मुख्यमंत्री रावत के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भटट की पत्नी वर्षा की गुरुवार को कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी. प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है और अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. चिंताजनक बात यह है कि इन आंकडों में 3541 नए कोविड मरीज पिछले केवल चार दिनों में जुड़े हैं.

सभी विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट राज्य में कोविड के बिगड़ते हालात को देखते हुए विधानसभा सत्र में आने वाले विधायकों को कोरोना टेस्ट कराना होगा. इसके अलावा विधायकों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये भाग लेने का अनुरोध किया जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा, 'सत्र से दो दिन पहले विधायकों को कोविड जांच करानी होगी और अपने कोरोना-मुक्त होने की रिपोर्ट देनी होगी. अगर उनके स्तर पर ऐसा संभव नहीं हो पाएगा तो हमने एमएलए हॉस्टल में उनकी जांच की व्यवस्था करेंगे.'

विधायकों ने की लॉकडाउन की मांग इस बीच देहरादून के राजपुर क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री खजान दास और चमोली जिले में बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने प्रदेश में लॉकडाउन की मांग उठाई है. खजान दास ने कहा कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार से चिंतित जनता लॉकडाउन के पक्ष में हैं और अगर 10 दिन के लिए प्रदेश में लॉकडाउन कर दिया जाए तो स्थिति काबू में आ जाएगी. उन्होंने कहा कि वह अपनी बात को शीघ्र ही मुख्यमंत्री रावत के सामने रखेंगे क्योंकि वही इस संबंध में निर्णय ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मामले, 5 मरीजों की भी मौत

सीएम योगी बोले- पूरी क्षमता के साथ कोविड-19 अस्पतालों को किया जाए संचालित, मृत्यु दर में लाई जाए कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget