एक्सप्लोरर

यूपी: हर गांव और वार्ड में चलेगा कोरोना मुक्त अभियान, अच्छे काम पर पुरस्कार देगी योगी सरकार

यूपे के हर गांव और वार्ड में कोरोना मुक्त अभियान चलाया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दिए हैं. अभियान के तहत अच्छा काम करने वाले गांव और वार्ड को योगी सरकार पुरस्कार भी देगी.

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए महाअभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी डीएम को गांवों और शहरी वार्डों में ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ और ‘मेरा वार्ड, कोरोना मुक्त वार्ड’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. हर जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले तीन-तीन गांवों और तीन-तीन वार्डों को पुरस्कार दिया जाएगा. साथ ही सरकार की ओर से ऐसे गांवों और वार्डों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी.

सीएम योगी ने यह आदेश सरकारी आवास पर टीम 9 के साथ कोरोना की रोकथाम को लेकर हुई समीक्षा बैठक में दिया. उन्होंने कहा कि गांवों में वृहद टेस्टिंग अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. निगरानी समितियों और आरआरटी टीमों की मेहनत रंग ला रही है. ऐसे में इसे मिशन के रूप में लेने की जरूरत है. सभी गांवों में जागरूकता बढ़ाएं और प्रयास करें कि 'कोरोना मुक्त गांव' के संदेश को हर ग्रामवासी अपना लक्ष्य बनाए.

कोरोना पर विजय पाने के लिए हर किसी की भूमिका महत्वपूर्ण: सीएम
सीएम ने कहा कि प्रदेश में 'मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव' की तर्ज पर पुलिस विभाग ने 'मेरी लाइन, कोरोना मुक्त लाइन' का संकल्प लिया है. यह प्रयास प्रेरणास्पद है. सभी के सहयोग से ही प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है. कोरोना पर विजय पाने के लिए चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों सहित प्रदेश के हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है.

कोरोना संक्रमण रोकने में मील का पत्थर साबित होगा महाअभियान
सीएम योगी की ओर से शुरू किया गया यह महाअभियान कोरोना संक्रमण रोकने में मील का पत्थर साबित होगा. इससे एक तो लोगों में जागरूकता आएगी. साथ ही तेजी से कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उपचार कराया जा सकेगा. इससे काफी हद तक कोरोना संक्रमण पर रोक लगेगी. सीएम योगी ने पहले ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग निगरानी समितियों और रैपिड रेस्पॉन्स टीमों का गठन किया था और डोर टू डोर स्क्रीनिंग की रणनीति बनाई थी. इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश दूसरे राज्यों की अपेक्षा बेहतर स्थिति में है.

निगरानी समितियों की भूमिका को डब्ल्यूएचओ और नीति आयोग ने भी सराहा
सीएम योगी के यूपी मॉडल के इस माइक्रो मैनजमेंट को लेकर वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ), नीति आयोग और बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी प्रशंसा की है. केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भी यूपी मॉडल को लागू किया है. अनिवार्य रूप से ऑक्सीजन कंटेनर्स, टैंकर्स और अन्य वाहनों में वेहिकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए हैं. देश में पहली बार उत्तर प्रदेश में शुरू किए गए साफ्टवेयर आधारित ऑक्सीजन ट्रैकिंग सिस्टम को बिहार ने भी लागू किया है. नीति आयोग ने ऑक्सिजन ट्रैकिंग और सप्लाई के रियल टाइम मैनजमेंट को काफ़ी सराहा है. प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों के लिए भी कोविड प्रबंधन में नजीर पेश की है.

एक-एक गांव की तरफ से अभियान चले, मेरा गांव कोरोना मुक्त: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जिलों के डीएम से वर्चुअली संवाद में कहा था कि इस महामारी से निपटने के लिए गांव और शहर के लिए अलग-अलग कार्य योजना बनाएं. एक-एक गांव की तरफ से अभियान चले कि मेरा गांव कोरोना मुक्त. इसके लिए उन गांवों की सूची भी बनाई जाए, जिनमें एक भी संक्रमित नहीं है. ताकि वहां कोरोना मुक्त रहने के कारण दूसरे गांवों में बताए जा सकें.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: नगर निगम ने जारी किए 2800 डेथ सर्टिफिकेट, कोरोना की दूसरी लहर में भारी पड़े ये 50 दिन

नोएडा: एक हफ्ते में बढ़ी कोरोना टेस्ट की रफ्तार, रोजाना इतने लोगों की हो रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget