एक्सप्लोरर

UP Election: सोनभद्र की घोरावल सीट पर एक राजघराने के तीन दावेदार, कांग्रेस ने बहू को दिया टिकट तो बेटी ने ठोकी अलग ताल

UP Election 2022: सोनभद्र की घोरावल विधानसभा सीट पर राजपुर राजघराने में घमासान मच गया है. इस सीट के लिए परिवार से तीन सदस्य दावेदारी कर रहे हैं, कांग्रेस ने रॉयल परिवार की बहू को टिकट दिया है.

UP Assembly Election 2022: सोनभद्र की घोरावल विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर यहां के राजपुर राजघराने में घमासान मच गया है. इस सीट के लिए इस परिवार से तीन दावेदार मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इनमें महाराज की बेटी दीक्षा सिंह, बहू बिंदेश्वरी सिंह राठौर और भतीजे देवांश ब्रम्ह शाह तीनों टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. कांग्रेस से रॉयल फैमिली की बेटी राजकुमारी दीक्षा कुमारी और बहू बिंदेश्वरी सिंह राठौर दावा कर रही थी लेकिन कांग्रेस ने बेटी का टिकट काटकर बहू को दे दिया, जिससे दीक्षा कुमारी नाराज हो गईं वहीं महाराज के भतीजे बीजेपी से दावेदारी कर रहे हैं. 

कांग्रेस ने बहू को दिया टिकट

सोनभद्र में आने वाली 4 विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. घोरावल सीट पर कांग्रेस ने राज घराने की बहू को टिकट दिया है, जिससे राजघराने के परिवार के अन्य सदस्य नाराज हो गए है और प्रियंका गांधी पर परिवार में लड़ाई करवाने का आरोप लगा कर पार्टी को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं.

राजघराने की बेटी ने जताई आपत्ति

कांग्रेस ने जैसे ही टिकट का एलान किया राजघराने में आपसी विरोध के स्वर उठने लगे. राजकुमारी दीक्षा कुमारी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे जल्द ही चुनावी मैदान में उतरेगी. लेकिन जब उनसे किस पार्टी से टिकट लेंगी तो सिर्फ इतना ही कहा कि उसके लिए इंतजार करें. कांग्रेस ने गलत किया है हमारे पिता जी और हम पूरे परिवार के लोग कांग्रेस में सदैव रहे है. पर प्रियंका गांधी का जो स्लोगन है "बेटी हूं, लड़ सकती हूं " वो स्लोगन हमारे घर मे ही फिट कर दिया. मेरे परिवार के मुखिया पिता जी है पिता जी के बगैर इजाजत के बहू को टिकट देकर हमारे घर में कांग्रेस ने आग लगने का काम कर दिया है.  बिंदेश्वरी सिंह हमारी भाभी है अगर भाभी बन कर रहेगी तो सिर आंखों पर है अगर कांग्रेस प्रत्याशी बनकर आएगी तो हमारे पिता जी का प्लेटफॉर्म उन्हें इस्तेमाल नही करने दिया जाएगा. 

प्रियंका पर लगाया फूट डालने का आरोप

दीक्षा कुमारी ने कहा कि भाभी का राजनीति में आने का फैसला उनके अकेले का था, परिवार की रजामंदी नहीं थी, लिहाजा उनसे कोई मतलब नहीं है. कांग्रेस नेताओं ने धोखा दिया है.  प्रियंका गांधी ने जानबूझकर हमारे घर मे लड़ाई लड़वाने का काम किया है. हम लोग कांगेस को सबक सिखाने का काम करेंगे.

भतीजे भी अलग ठोक रहे हैं ताल

वहीं राज घराने के राजकुमार देवांश ब्रम्ह शाह ने भाजपा से टिकट की दावेदारी की है और पिछले छह महीने से अपना प्रचार प्रसार कर रहे है. देवांश ने कहा हम लगातार भाजपा से जुड़े रहे है हमारे पिता भी पुराने जनसंघ से जुड़े रहे है. अभी भाजपा का टिकट फाइनल नही हुआ है अगर भाजपा हमें मौका देगी तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: 'मैं हेमा मालिनी नहीं बनना चाहता', जानें- RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने ऐसा क्यों कहा

UP Election 2022: सरोजनी नगर सीट पर पति-पत्नी की लड़ाई में तीसरे ने मारी बाजी, जानिए क्यों कटा दोनों का पत्ता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget