एक्सप्लोरर

जौनपुर: छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गये सिपाही को बंधक बनाया

जौनपुर में छेड़खानी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को उस वक्त मुश्किल हालात से जूझना पड़ा, एक परिवार ने सिपाहियों को बंधक बना लिया

जौनपुर, एबीपी गंगा। बक्शा थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में सोमवार की भोर में दबिश देने गए एक सिपाही को परिजनों ने कमरे में बंद करके बंधक बना लिया। परिवारवालों ने आरोप लगाया कि दबिश के नाम पर घर में जबरन घुसकर सिपाही महिलाओं के साथ छेड़खानी व परिजनों के साथ अभद्रता कर रहे थे। चार घण्टे बाद सीओ सदर नृपेंद्र द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने सिपाही को मुक्त किया। इस दौरान दरवाजे पर पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोक होती रही।

जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र के रावतपुर गांव में आज लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम और आरोपी के परिवार वालों के बीच जमकर नोकझोक हुई, इस बीच परिजनों ने एक सिपाही को घर के अंदर बंद करके बंधक बना लिया, मौके की नजाकत देखते हुए अन्य पुलिस वाले भाग निकले, सिपाही को बंधक बनाये जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सदर भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर किसी तरह से परिवार वालों को समझा बुझाकर बंधक बनाये गए सिपाही को मुक्त कराया ।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मेरे परिवार की बेटी को स्कूल जाते समय कुछ युवक छेड़खानी करते थे इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, आरोप है कि बक्शा थाना पर दोनों ही पक्षों द्वारा तहरीर दी गई लेकिन पुलिस एकतरफा कार्रवाई करते हुए युवक के पक्ष का मुकदमा दर्ज कर दबिश के नाम पर रात को आकर मेरे घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी व परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करती थी। बताया कि शनिवार की रात में दो बजे दबिश के नाम पर भारी संख्या में आकर घर में घुस गए। और तांडव करने लगे। किसी तरह से उस दिन वे वापस गए। आरोप लगाया कि सोमवार की भोर में भी चार की संख्या में सिपाही घर पहुंचे और दबिश के नाम पर घर में घुस गए।

बताया कि घर में घुसने से मना करने पर सिपाही परिजनों के साथ मारपीट व अभद्रता करने लगे। साथ ही घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। नाराज परिजन एकजुट होकर सिपाहियों को कमरे में बंद करने लगे। परिजनों का गुस्सा देखकर सिपाही मौके से भागने लगे। लेकिन एक सिपाही चंचल यादव को परिजनों ने कमरे में बंद कर दिया। सिपाही कमरे में बंद है यह खबर लगते ही अमर बहादुर के दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोग मौके पर पुलिस अधीक्षक के आने की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर सीओ सदर नृपेंद्र व सिकरारा, लाइन बाजार, सरायख्वाजा सहित कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कमरे में कैद सिपाही को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। परिजन एसपी के आने की मांग को लेकर अड़े रहे। लगभग चार घंटे बाद सीओ द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने और सिपाही को रिहा किया। परिजनों ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया। इस संबंध में सीओ सदर नृपेंद्र से बातचीत किया गया तो उन्होंने बताया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget