एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला कांस्टेबल, पुलिस जांच में जुटी

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक का शव घर के पंखे से लटकता पाया गया है. कांस्टेबल की मौत के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. कांस्टेबल का शव घर के पंखे में लटकता पाया गया है और हाथ पर भी घाव के निशान हैं. मृतक ने 8 साल पहले पुलिस की नौकरी जॉइन की थी और वह अपनी पत्नी के साथ यहां रहता था. घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पत्नी के साथ रहता था 
32 वर्षीय कांस्टेबल मनीष कुमार नगर कोतवाली की पृथ्वीगंज चौकी में तैनात था. वह यहां अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराये के कमरे में रहता था. मृतक की पत्नी कुछ ही दिन पहले आजमगढ़ गई थी. बताया जा रहा है कि घटना के समय कमरे में वह अकेला था. शाम को ड्यूटी के लिए पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज ने फोन किया तो फोन नहीं लगा. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मृतक के कमरे का रुख किया. घर का दरवाजा भीतर से बंद था. दरवाजा खटखटाने पर कोई उत्तर नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा गया तो भीतर का नजारा चौंकाने वाला था. 

मनीष का शव पंखे से लटक रहा था. इस नजारे को देख साथी पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया. पुलिस वालों ने इस बात की जानकारी इंचार्ज को दी. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर शव की फोटोग्राफी करवाते हुए नीचे उतारा. इस बात की जानकारी परिजनों के साथ ही आलाअफसरों को भी दी गई. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

जांच में जुटी पुलिस
वहीं एसपी सतपाल अंतिल व एएसपी विद्यासागर मिश्र भी मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ सबूत जुटाए गए. हालांकि पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा सकी है. जबकि साथी पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई. बता दें कि, मृतक सिपाही 2016 बैच में पुलिस में भर्ती हुआ था, उसकी एक छोटी बच्ची है. पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue: अस्पताल से श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, चेहरे पर दिखी मुस्कुराहट, 17 दिन तक फंसे रहे थे टनल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget