एक्सप्लोरर

18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव, अजय राय ने बताया पूरा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में हैं. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिजली, पानी और महंगाई जैसे मुद्दे के विरोध में घेराव किया जाएगा.

UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश की समस्याओं को लेकर 18 दिसंबर को हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं. अजय राय ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही खाद की किल्लत, बिजली, पानी, धान के केंद्र और किसानों के मुद्दे को लेकर हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि सरकार बिजली विभाग का निजीकरण कर रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान होंगे. झांसी के अस्पताल में कई बच्चे जलकर मर गए, प्राइमरी स्कूल के बच्चों को अभी तक स्वेटर और मोजे की सुविधाएं तक नहीं मिली. पूरे प्रदेश में बाहरी कंपनियों को लगाया जा रहा है. राज्य में दंगे, फर्जी एनकाउंटर कराए जा रहे हैं. पूरी कानून व्यवस्था जीरो है. इन सभी विषयों को लेकर 18 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी. 

11 बजे पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बलिया से लेकर गाजियाबाद और बहराइच से लेकर झांसी तक सड़क पर उतरेगा. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के हाथरस जाने पर बीजेपी के इस आरोप कि चार साल बाद उनको हाथरस याद आया, इस विषय पर अजय राय ने कहा कि वो पहले भी हाथरस गए थे. वो चार साल पहले भी गए थे और वहां के पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी को दोबारा बुलाया, इसलिए वो फिर गए.

अजय राय ने कहा कि वो यह देखने गए हैं कि यूपी सरकार ने उनसे जो वादा किया था, उसको पूरा किया कि नहीं. जहां तक मेरी जानकारी है, यूपी सरकार ने उनको किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी का स्वभाव है कि वो जहां ऐसी घटनाओं में जाते हैं, उसका फॉलोअप भी लेते हैं. वो मोची, नाई के यहां गए, तो उन्होंने जो वादा किया था, वो पूरा हुआ कि नहीं.

हर मोर्चे पर विफल रही है सरकार- आराधना मिश्रा
वहीं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा-मोना ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. वह बेरोजगारों को रोजगार देने में असमर्थ है. जब वे अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरते हैं, तो सरकार लाठियों से जवाब देती है. कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं जिनका जवाब हम सरकार से सदन में लेंगे. सरकार ने महज चार दिन का सत्र रखा है. यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है. उत्तर प्रदेश की पूर्ण बहुमत की सरकार अगर अपनी जिम्मेदारी से भागेगी तो हम उन्हें सदन और बाहर दोनों जगह घेरने का काम करेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे.

सपा के सवालों का दिया जबाव
समाजवादी पार्टी की ओर से राहुल गांधी पर सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा है कि राहुल गांधी जमीनी स्तर के मुद्दे गंभीरता के साथ उठाते हैं, जो व्यक्ति देश की एकता अखंडता को जोड़ने के लिए चार हजार किलोमीटर पैदल चला हो, वह देश की समस्या से अवगत है और वह सदन में उन्हें उठाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget