एक्सप्लोरर

UP Jodo Yatra: कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा' का समापन आज, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे होंगे शामिल, जानें- आगे की रणनीति

UP Jodo Yatra 2023: कांग्रेस की आज यूपी जोड़ो यात्रा समाप्त हो रही है, इस दौरान प्रदेश के नए प्रभारी अविनाश पांडे भी इससे जुड़ेंगे. कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की बड़े स्तर पर तैयारी की है.

Congress UP Jodo Yatra: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा आज अपने अंतिम पड़ाव में दोपहर 12.00 बजे रकाबगंज लखनऊ से शुरू होगी. ये यात्रा रकाबगंज से शुरू होकर रानीगंज, नाका चौराहा होते हुए गुरुद्वारा, बांसमंडी चौराहा, अंबेडकर तिराहा, चारबाग, के .के.सी, के आगे छीतवापुर, महाराणा प्रताप चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, शुभम टॉकीज चौराहा, कैसरबाग चौराहा होते हुए परिवर्तन चौक के रास्ते से शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन कर समाप्त होगी.
 
यूपी जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे भी शामिल रहेगें. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और नेता विधान मंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पी.एल पुनिया और सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, AICC मेंबर, PCC मेंबर, कांग्रेस पदाधिकारी एवं नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आज इस यात्रा में लखनऊ में दिखाई देंगे. 
 
आज होगा यूपी जोड़ो यात्रा का समापन
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के साथ शुरू हुई थी. जिसके बाद आज 16वें दिन ये यात्रा राजधानी लखनऊ में समाप्त होगी. राजधानी लखनऊ में शहीद स्मारक पर खत्म होने वाली आज यूपी जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी हिस्सा लेने वाले हैं. इसी यात्रा में आज उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं.
 
अविनाश पांडे के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उनका स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं आज 2024 के चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी राजनीतिक संकल्प भी लेने वाली है. आज खत्म हो रही है इस यात्रा के कुछ दिनों बाद ही भारत न्याय यात्रा भी उत्तर प्रदेश से होकर के गुजरेगी. इस 1 महीने के दौरान भारत न्याय यात्रा को भी मजबूती से आगे बढ़ाने के साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी करने के लक्ष्य के साथ कांग्रेस पार्टी आज अपने कार्यक्रम का समापन करेंगी. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget