एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, बोले- नाकाम साबित रही है बीजेपी सरकार

उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि लगभग 4 साल के कार्यकाल में बीजेपी सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया है, कोविड-19 में सरकार नाकाम साबित रही है.

देहरादून: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर हैं. प्रदेश प्रभारी के इस तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं ओर प्रदेश पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया. प्रदेश प्रभारी ने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करके की. पार्टी के प्रदेश प्रभारी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हिर्देश पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन मौजूद रहे.

चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रभारी के इस दौरे पर कहा कि प्रदेश प्रभारी के दौरे में विभिन्न बैठकों के माध्यम से पार्टी अपने आगामी चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी और उस रोडमैप पर चलकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेगी. साथ ही हरक सिंह की नाराजगी पर सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरक सिंह का फोन ही नहीं बल्कि सरकार भी स्विच ऑफ हो गयी है.

लगातार होंगी बैठकें प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उनके इस तीन दिवसीय दौरे में सीनियर नेताओं से लेकर ब्लॉक लेवल के ब्लॉक अध्यक्ष तक की बैठक ली जाएगी और उन सभी नेताओं से सलाह मशवरा कर ऐसा रोडमैप बनाया जाएगा जिस पर पार्टी आगे चलने का काम करेगी. प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं मोर्चा संगठनों और पदाधिकारियों के साथ उनकी लगातार बैठकें होंगी.

बीजेपी पर साधा निशाना उत्तराखंड के दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी जुबानी हमला बोला. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है, जिसमें जनता की उम्मीद है कि बीजेपी से बेहतर काम कांग्रेस सत्ता में रहते हुए कर सकती है.

नाकाम साबित रही सरकार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि लगभग 4 साल के कार्यकाल में बीजेपी सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया है, कोविड-19 में सरकार नाकाम साबित रही है और पूरे 4 साल के कार्यकाल को देखें तो सरकार पूरी तरीके से जनता की उम्मीदों पर नाकाम साबित रही है. उन्होंने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है और कांग्रेस जनता की उम्मीदों को पूरा करने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें:

हाथरस कांड की CBI जांच की मॉनिटरिंग इलाहाबाद हाई कोर्ट करेगा, SC ने सौंपा ज़िम्मा

बलियाः बीजेपी नेता की पार्टी में हुई फायरिंग, भोजपुरी गायक गोलू राजा हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget