एक्सप्लोरर

UP News: पीएम मोदी के अल-हाकिम मस्जिद दौरे पर सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-'...जब जागो तभी सवेरा'

PM Modi Egypt Visit: अल हाकिम मस्जिद के दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस शिया मस्जिद का रखरखाव करते हैं. इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया.

PM Modi Al-Hakim Mosque Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र दौरे के दौरान रविवार (25 जून) को काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया. इस दौरे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी पर चुटकी ली है. सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट करते हुए लिखा-"प्रधानमंत्री मोदी का हृदय परिवर्तन सुखद है - जब जागो तभी सवेरा. आख़िर सर्वधर्म समभाव को मानने ही लगे. PM मोदी इजिप्ट की विश्वप्रसिद्ध अल हकीम मस्जिद गये - पता नहीं हिंदुस्तान में हर धर्म का आदर करने से क्यों घबराते हैं? यहाँ किसी मस्जिद में कभी क्यों जाते दिखाई नहीं देते? बहरहाल, भक्त बेचारे बेचैन हैं!"

वहीं पीएम मोदी के मस्जिद जाने को लेकर यूपी कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी ने भी तंज कसा है. पीएम मोदी को लेकर यूपी कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा- "मोदी जी मिस्र के दौरे पर हैं, इसी क्रम में आज वे ‘अल हकीम मस्जिद’ पहुंचे. विदेशी धरती पर मोदीजी ‘हर धर्म’ की इज़्ज़त करते हैं! काश!! भारत में भी उनपर गोडसे की विचारधारा हावी न रहती!"

पीएम मोदी मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे दिन फातिमिया काल की शिया मस्जिद पहुंचे. अल हाकिम मस्जिद काहिरा की चौथी सबसे पुरानी मस्जिद है और शहर में दूसरी फातिमिया दौर की मस्जिद है. यह मस्जिद 13,560 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है और इसका प्रांगण 5,000 वर्ग मीटर में है. अल हाकिम मस्जिद के दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस शिया मस्जिद का रखरखाव करते हैं. मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने पीएम मोदी और बोहरा समुदाय के नेताओं की मुलाकात को लेकर कहा कि पीएम मोदी का बोहरा समुदाय से बहुत गहरा लगाव है, जो कई वर्षों से गुजरात में भी बसे हैं.

UP News: बीजेपी सांसद और इंस्पेक्टर में जमकर बहस, सपा ने CM योगी को घेरा, कहा- 'MP-MLA रोजाना आपका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget