एक्सप्लोरर

राहुल गांधी से दिनेश प्रताप सिंह की तीखी बहस पर भड़की कांग्रेस, कहा- ये बेशर्मी की इंतहा है..

Raebareli में दिशा की बैठक के दौरान राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच हुई बहस पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वो फिजूल की बातें कर रहे हैं.

रायबरेली में दिशा की बैठक में राहुल गांधी और योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच हुई बहस का मामला गर्मा गया है. कांग्रेस ने दिनेश प्रताप के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कान कि वो यहां संसद की बात करने का क्या मतलब था. क्या यहां बदले की कार्रवाई की जा रही है. ये फिजूल की बातें  हैं. 

कांग्रेस नेता सुरेन्द्र राजपूत ने कहा कि बैठक में दिनेश प्रताप सिंह ने जो किया वो बेशर्मी की इंतहा है. वो संसद की बात कर रहे हैं इसका क्या मतलब है? क्या यहां बदले की कार्रवाई हो रही है. क्या वो ओम बिरला जी को इसमें शामिल कर रहे हैं. क्या ओम बिरला जी ने दिनेश सिंह को कहा है ऐसा विरोध करने के लिए. 

दिशा बैठक में बहस से भड़की कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मैं उनसे (दिनेश प्रताप सिंह) कहना चाहूंगा वह फिजूल की बातें कर रहे हैं वह एक्सपोज हो चुके हैं. रायबरेली में मनोज पांडे और दिनेश सिंह की जो लड़ाई है वह सबको पता है. अपने मंत्री पद जाने से वह परेशान है. लोग बता रहे हैं कि मनोज पांडे को भी मंत्री बनना है तो अगर मनोज पांडे मंत्री बनेंगे तो दिनेश सिंह को मंत्री पद से हटाना पड़ेगा. 

राहुल गांधी रायबरेली की जनता के हित के लिए काम कर रहे हैं और लगातार काम करते रहेंगे. दिनेश प्रताप सिंह अपने बेटे को मिलवाने के लिए राहुल गांधी से कैसे चिरौरी कर रहे थे ये सबने देखा. वो किस संस्कृति की दुहाई दे रहे हैं जो एक दिन पहले अपने घर आए अपने बड़े का निरादर कर रहे थे. सड़क पर उनके खिलाफ विरोध कर रहे थे. 

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि आप हमारे पुराने साथी हो. हमारे यहां से एमएलसी रहे. हमने आपकी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की टुकड़ियों दीं. आपकी रक्षा करने का भार कांग्रेस ने उठाया और आप उसके बदले में क्या दे रहे हो. ऐसे लोग जिस दल में रहते हैं और जब-जब रहते हैं तब तब उस दल की चाटुकारिता करते हैं. 

ऊंची कुर्सी के विवाद पर कही ये बात

ऊंची कुर्सी विवाद पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि दिनेश सिंह कहते रहे अपने आप को स्वतः सुखाय रखने के लिए कोई मसला नहीं है. दिनेश सिंह ब्रह्मा जी से ऊपर भी हो सकते हैं, नरेंद्र मोदी से भी ऊपर हो सकते हैं. चाटुकारिता छोड़िए और रायबरेली की जनता के हित के लिए काम करिए. आपकी कुर्सी का कद रायबरेली की जनता के हित से जुड़ा हुआ है. आपका कद आपकी कुर्सी तभी ऊंची होगी जब आप जनता के हित की बात करोगे. 

दिनेश सिंह फिजूल की बात कर रहे हैं, वोट चोरी के मुद्दे से पूरी भारतीय जनता पार्टी परेशान है. गली-गली में नारा लगा रहा है 'वोट चोर गद्दी छोड़' अगर वोट चोरी नहीं हुई होती तो राहुल गांधी वहां 10 लाख वोट से जीतते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के नाम पर अपना चेहरा चमका रहे सपा नेता पर एक्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आजम खान के नाम पर अपना चेहरा चमका रहे सपा नेता पर एक्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
UP News: बाराबंकी में LPG की कमी ने बढ़ाई चोरी! चोरों ने स्कूल से गैस सिलेंडर चुराकर सरसों के खेत में छिपाया
बाराबंकी: LPG की कमी ने बढ़ाई चोरी! चोरों ने स्कूल से गैस सिलेंडर चुराकर सरसों के खेत में छिपाया
Dehradun News: देहरादून में मकान से मिली महिला की लाश, ड्रग ओवरडोज या हत्या? जांच में जुटी पुलिस
देहरादून में मकान से मिली महिला की लाश, ड्रग ओवरडोज या हत्या? जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ में उद्घाटन के 2 दिन बाद धंसी ग्रीन कॉरिडोर की सड़क, CM योगी और रक्षा मंत्री ने काटा था फीता
लखनऊ में उद्घाटन के 2 दिन बाद धंसी ग्रीन कॉरिडोर की सड़क, CM योगी और रक्षा मंत्री ने काटा था फीता

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget