एक्सप्लोरर

Prayagraj : स्क्रीनिंग टेस्ट के इन सवालों पर फंस गए कांग्रेस में टिकटों के दावेदार

Prayagraj : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट की दावेदार बनने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ, टेस्ट में कई नेता जातिगत समीकरण, प्रमुख मुद्दे और बुथों को लेकर हुए सवाल में फंस गए.

Prayagraj News : यूपी के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सियासी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कहीं रैलियों, यात्राओं और सम्मेलनों के ज़रिये वोटरों को रिझाने की कोशिश की जा रही है तो कोई सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारकर अपनी दावेदारी को और पुख्ता करना चाहता है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने टिकट के आवेदन की समय सीमा पूरी होने के बाद अब संभावित दावेदारों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है. पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर संगम नगरी प्रयागराज चार मंडलों के ग्यारह जिले की तकरीबन सत्तर सीटों के आवेदकों के इंटरव्यू लिए गए.

दावेदारों से पुछे गए ये प्रश्न
दावेदारों के दम-ख़म को परखने के लिए प्रियंका गांधी ने यहां तीन नेताओं को आब्जर्वर बनाकर भेजा था. स्क्रीनिंग कमेटी में महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री वर्षा गायकवाड़, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी राजेश तिवारी एआईसीसी मेंबर प्रदीप नरवाल शामिल थे. इंटरव्यू में सिर्फ उन्ही नेताओं को बुलाया गया था, जिन्होंने टिकट के लिए औपचारिक तौर पर आवेदन किया था. शनिवार को स्क्रीनिंग का दूसरा और अंतिम दिन था. इंटरव्यू के दौरान दावेदारों से उनकी सीट पर जातीय समीकरण से साथ लोगों के मूड, प्रमुख मुद्दों और व्यक्तिगत वोट बैंक के बारे में जानकारी ली गई. यह भी पूछा गया कि उनके अलावा कौन और दावेदार मजबूती से लड़ सकता है. दूसरी पार्टियों के मजबूत नेताओं के बारे में भी जानकारी मांगी गई. 

दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
कई दावेदार जहां पूरी तैयारी के साथ आए हुए थे और वह पार्टी नेताओं को क्षेत्र में भीड़ के ज़रिये शक्ति प्रदर्शन करने के भी दावे कर रहे थे. वहीं कईयों को अपनी सीट के बूथों की संख्या तक के बारे में जानकारी नहीं थी. चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने के एलान की वजह से इस स्क्रीनिंग में बड़ी संख्या में महिलाएं भी आई हुई थीं. हालांकि महिला आवेदकों की संख्या पुरुषों के अनुपात में काफ़ी कम थी. कई महिला दावेदार तो टिकट मिलने की सूरत में जीत के बड़े -बड़े दावे करती दिखाई दे रही थीं. 

इन कांग्रेस नेताओं ने कहा कार्यकर्ता काफी खुश
स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य हरेक आवेदक के बारे में अपनी रिपोर्ट पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपेंगे. आवेदकों को उनके जिले और विधानसभा के हिसाब से बुलाया गया था. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्क्रीनिंग का काम पूरा होने के बाद पार्टी चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों के नामों का एलान शुरू कर देगी. पार्टी नेता मुकुंद तिवारी, राम कृष्ण पटेल, संजय तिवारी, सदफ फातिमा, माधवी राय, इरफ़ान फारूकी, अनुराधा सुंदरम और अरुण तिवारी का कहना है कि पार्टी के ज़मीनी नेताओं को इस तरह से सम्मान दिए जाने और बाहरी के बजाय पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाने से कार्यकर्ता काफी खुश हैं. इस बार जनता भी बदलाव के मूड में है वो प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना चाहती है. 

 

ये भी पढ़ें-

Ayodhya News: बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार बोले मंदिर मस्जिद पर विवाद न हो

Muzaffarpur Cataract Operation: 'अंखफोड़वा कांड' का ABP ने किया खुलासा, मुजफ्फरपुर से पटना तक 'सिस्टम' की पोल खोलने के बाद जागी नीतीश सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget