एक्सप्लोरर

रामलला के दर्शन करने अयोध्या कब जाएंगे राहुल गांधी? कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने दिया ये जवाब

Rahul Gandhi Ayodhya Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रामलला के दर्शन करने कब अयोध्या जाएंगे इस पर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है.

उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने आ सकते हैं. राम मंदिर अब बनकर तैयार हो गया है. मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज भी फहराने लगा है. अधूरे मंदिर में कोई पूजा करने नहीं जाता है. कांग्रेस सांसद के इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई हैं. 

तनुज पुनिया अपने एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे थे, जहां उन्होंने 'जी राम जी' बिल समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की. उनसे जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अयोध्या राम मंदिर के दर्शन किए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट किया था जब तक मंदिर पूरी नहीं बन जाता, शिखर ध्वज की पूजा नहीं हो जाती है तभी हम जाएंगे.

राहुल गांधी कब जाएंगे अयोध्या?

मेरे ख्याल से अब राम मंदिर पूरा हो गया है. ध्वज भी फहराने लगा है तो जल्द ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर जाएंगे. अधूरे मंदिर में कोई पूजा करने नहीं जाता. तनुज पुनिया ने इस दौरान VB-RAM-G बिल को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि अगर आपको राम के नाम पर बिल रखना था तो आप दूसरी स्कीम लेकर आते. 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि 12 साल की सरकार में औसतन 43 दिन ही रोजगार मिल पाया है ये सौ दिन भी पूरे नहीं कर पाए और 125 दिन की कौन सी गारंटी दे रहे हैं. ये भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार करने जा रहे हैं. ये पूरी भ्रष्टाचारी स्कीम है. मेरा सीधा आरोप है कि ये भगवान श्री राम के नाम पर भ्रष्टाचार करने के लिए ये स्कीम लाए हैं. 

पीएम मोदी की पतंग बाजी पर कही ये बात

अहमदाबाद में जर्मन कुलपति के साथ पीएम मोदी द्वारा की पतंग बाजी पर तनुज पुनिया ने कहा कि वो पतंग बाजी के बजाय अगर कोई काम भी कर लेते तो टैरिफ जैसी स्थिति आज ना होती. डोनाल्ड ट्रंप ने कितना भारत का अपमान किया है एक भी शब्द पीएम नरेंद्र मोदी के जुबान से उनके खिलाफ नहीं निकला है. अगर वो मित्र तो इतने टैरिफ क्यों लग रहे है. 

विदेश नीति को बताया पूरी तरह फेल

मोदी सरकार में देश की विदेश नीति बुरी तरीके फेल है. चीन ने फॉस्फोरस देने से मना कर दिया है. खाद की कंपनियां हजारों करोड़ के घाटे में जा रही है. किसानों को खाद नहीं मिल रही. बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं. हम लोग कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं. यह भारत सरकार का सबसे बड़ा फेलियर है. हम अंतरराष्ट्रीय दबाव भी नहीं बना पा रहे. 

केजीएमयू में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ हुए प्रकरण पर तनुज पूनिया ने कहा कि वह बहुत ही गंभीर घटना है. महिला अगर हमारे यहां सुरक्षित नहीं हो रहा है और उसके साथ बदतमीजी हो रही है और खुलेआम लोग घूम रहे हैं. महिला सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार बिल्कुल विफल है. जो अपराधी है उसी के साथ भाजपा खड़ी दिखती है. 

 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget