एक्सप्लोरर

यूपी में प्रेस वार्ता कर रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

Rakesh Rathore Arrest: उत्तर प्रदेश स्थित सीतापुर से सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान ही घर से उन्हें गिरफ़्तार किया.

Congress MP Rakesh Rathore Arrest: उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. राकेश राठौर पर रेप का आरोप है. पुलिस ने हाईकोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल खारिज होने के बाद राकेश राठौर को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो लोहारबाग स्थित अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. पुलिस ने बीच कॉफ्रेंस में ही उन्हें हिरासत में ले लिया. बुधवार को ही हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अंतरिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सांसद को कोर्ट में पेश किया, जहां उनकी जमानत पर फैसला होगा.

कांग्रेस सांसद ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत याचिका दाखिल की थी लेकिन बुधवार को हाईकोर्ट की लखनऊ में बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी और उन्होंने साफ तौर पर सरेंडर करने को कहा था. इसके एक दिन पहले ही सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. आज गुरुवार को जब राकेश राठौर अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस वहां पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया.  

रेप के आरोप में राकेश राठौर की गिरफ्तारी
राकेश राठौर के खिलाफ 17 जनवरी को एक महिला ने कोतवाली नगर थाने में शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था. महिला ने चार से सांसद पर यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था, महिला ने पुलिस को सबूत के तौर पर फ़ोन कॉल रिकॉर्ड भी दिए और बताया कि उसे धमकियां दी जा रही है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सांसद को अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा लेकिन बावजूद इसके वो अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कोर्ट से गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी करा लिया था.

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही राकेश राठौर कोर्ट से अग्रिम जमानत पाने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने पहले सीजेएम कोर्ट में ज़मानत अर्जी दी थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की लेकिन हाईकोर्ट ने भी उनकी अर्जी को खारिज कर सरेंडर करने के आदेश दिए थे. 

(वीरेश पांडेय का इनपुट)

मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले सपा को सताया ये डर, मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget