एक्सप्लोरर

'बीजेपी और बाबर का DNA एक निकलेगा', सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना

Congress सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इनके (सीएम योगी) पास बाबर और औरंगजेब के अलावा और कुछ नहीं है. मुझे लगता है कि डीएनए टेस्ट किया जाए तो बीजेपी और बाबर का डीएनए एक ही निकलेगा.  

Pramod Tiwari on Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा पर कहा कि 500 साल पहले जो बाबर ने किया था, वही आज बांग्लादेश और संभल में हो रहा है. घटनाओं की प्रकृति और डीएनए एक ही है. उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर जांच की जाए तो भारतीय जनता पार्टी और बाबर का डीएनए भी एक ही निकलेगा. 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इस दौरान संभल की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन को घेरते हुए कहा कि संभल में वहां के प्रशासन और पुलिस पर उंगलियां उठ रही है कि वो रक्षा नहीं कर पाए उन चार लोगों की जिनकी मौत हो गई. आरोप लग रहा है कि पुलिस ने ही उनकी हत्या की. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निष्पक्ष जांच तब तक नहीं हो सकती जब तक वहां से डीएम को नहीं हटाया जाएगा. 

'बीजेपी और बाबर का डीएनए एक' 
प्रमोद तिवारी से जब सीएम योगी के बाबर और डीएनए वाले बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इनके पास बाबर और औरंगजेब के अलावा और कुछ नहीं है. ये विकास के नाम पर शून्य है जो एकता और कानून व्यवस्था होनी चाहिए उसके नाम पर शून्य हैं. इसलिए हर मामले से ध्यान हटाने के लिए सिर्फ बाबर औरंगजेब का नाम लेते हैं. मुझे लगता है कि डीएनए टेस्ट किया जाए तो भाजपा का डीएनए और बाबर का डीएनए एक ही निकलेगा.  

सीएम योगी आज अयोध्या में रामायण मेले का उद्घाटन करते हुए संभल में हुई हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि "याद कीजिए 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में बाबर के आदमी ने क्या किया था. संभल में भी यही हुआ था, बांग्लादेश में भी यही हो रहा है. तीनों का स्वभाव और डीएनए एक ही है. अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के लिए ताक में बैठे हैं. उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने का पूरा इंतजाम कर रखा है. अगर कोई संकट आया, तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को मरने के लिए यहीं छोड़ देंगे.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबर के एक सिपहसालार ने 500 वर्ष पहले जो काम श्री अयोध्या धाम में किया था, संभल में किया था और जो काम आज बांग्लादेश में हो रहा है, तीनों का DNA एक है.

 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget