एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर आजाद के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर इमरान मसूद की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

UP News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर पलटवार किया. वहीं उन्होंने हाथरस हादसे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

Saharanpur News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर बात की है. इस दौरान कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा सहारनपुर का विकास करना मेरी प्राथमिकता है जिसे संसद में उठाया जाएगा. वहीं उन्होंने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि कांवड़ को लेकर रोड एवं अस्पताल बंद हो जाते हैं लेकिन 20 मिनट की नमाज होती है, उस पर रोड पर रोक लगा दी जाती है. जिसको लेकर इमरान मसूद ने कहा जो बयान चंद्रशेखर ने दिया है उसका जवाब चंद्रशेखर से लेना.

इमरान मसूद ने यह भी कहा कि और जहां तक बात नमाज की है. क्या हमारे साथ होना है और क्या हो रहा है. यह सब जानते है. लेकिन क्या सड़क पर नमाज जायज है जो सरकार मना कर दी है. चंद्रशेखर को तो नहीं मालूम अगर सरकार ने मना कर दिया कि आप सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकते तो आपका अल्लाह आपकी नमाज़ कबूल नहीं करेगा. सरकार जमीन की मालिक है. हम नही पढ़ सकते.

हाथरस की घटना पर क्या बोले मसूद
हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मैं मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से था.जिस तरह से मैं वहां पर लाशों का हाल देखा और बहुत गरीब लोग थे उन लोगों को हमने सरकार से कहा है कि मुआवजा राशि बढ़ाकर दी जानी चाहिए.श्रद्धालुओं की मौत हुई है और वह आस्था की वजह से वहां पर इकट्ठा हुए और कुप्रबंधन की वजह से वहां पर इतना बड़ा हादसा हुआ.मैंने इतनी लाशें एक साथ लाइन से लगी हुई कभी नहीं देखी.दोषी जो भी है वह तो सरकार तय करेगी लेकिन मेरा मानना है कि उनको मुआवजा मिलना चाहिए.

'राहुल गांधी के बयान को उल्टा किया गया'
हिंदू हिंसक है के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है हिंदू कभी हिंसक नहीं हो सकता.राहुल गांधी ने कहा है हिंदू कभी नफरत नहीं फैला सकता.आप हिंदुओं के नाम पर यह नफरत और हिंसा फैलाने की बात क्यों करते हो. राहुल गांधी ने जो कहा आपने उसे उल्टा कर दिया यह सब रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड के अंदर हैं. ऐसी कोई भी बात मत करो जो रिकॉर्ड के अंदर हो और आप गलत पेश कर रहे हो.

'वीडियो के अंदर क्या माखौल उड़ गया'
हमजा मसूद के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इसके अलावा बहुत कुछ है. मैं आरोप प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करता. आप मुझसे विकास से संबंधित सवाल पूछिए, संविधान का माखौल उड़ाने का कोई मतलब नहीं है. उस वीडियो के अंदर क्या माखौल उड़ गया. आपने क्या देखा वीडियो हम लोग सबसे ज्यादा संविधान का सम्मान करते हैं.

 मुकेश गुप्ता की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Kushinagar News: मवन नाले का बांध टूटने से सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद, डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget