एक्सप्लोरर

आगरा में कांग्रेस ने फौजी बाबा रामनाथ सिकरवार को बनाया जिलाध्यक्ष, प्रियंका गांधी के भी हैं करीबी

UP news: कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नए जिलाध्यक्षों को कमान सौंपी है. पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरों पर भी दांव लगाया है. पुराने चेहरे को फिर से मौका दिया है.

Agra News: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है. कांग्रेस की ओर से नए जिलाध्यक्ष को कमान सौंपी गई है. कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरों पर दांव लगाए हैं. इसके साथ ही कुछ पुराने लोगों को भी फिर से मौका दिया गया है. 

आगरा जिला कांग्रेस इकाई की जिम्मेदारी लोकसभा प्रत्याशी रहे रामनाथ सिकरवार को दी गई है. रामनाथ सिकरवार प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं और जब 2024 के लोकसभा चुनावों में रामनाथ सिकरवार फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी थे, तब प्रियंका गांधी रोड शो करने भी पहुंची थी.

कांग्रेस ने आगरा महानगर अध्यक्ष अमित सिंह को बनाया
वही महानगर अध्यक्ष को रिपीट किया गया है. अमित सिंह को एक बार फिर से महानगर अध्यक्ष बनाया गया है. अमित सिंह ने एनएसयूआई से लेकर मेन बॉडी तक का सफर किया है. कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्रीय और दलित समीकरण साधने का दांव लगाया है. कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष बनाए गए रामनाथ सिकरवार आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर 2022 में प्रत्याशी भी रहे हैं. 

रामनाथ सिकरवार पूर्व फौजी है और अपने अलग अंदाज को लेकर लगातार चर्चाओं में रहते हैं. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रामनाथ सिकरवार ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था. रामनाथ सिकरवार क्षत्रिय वर्ग से आते हैं. माना जाता है कि रामनाथ सिकरवार क्षेत्रीय स्तर पर अच्छी पकड़ रखते हैं. 

रामनाथ सिकरवार 2023 में एआईसीसी के सदस्य 
खैरागढ़ के गांव कठूमरी निवासी रामनाथ सिकरवार 2004 में सेना से रिटायर हुए थे. इसके बाद से किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर क्षेत्र में सक्रिय नजर आने लगे हैं. रामनाथ सिकरवार ने लक्षण सेना नाम से एक संगठन भी बनाया था और लक्षण सेना से जिला पंचायत चुनाव भी लड़ा था. 2023 में रामनाथ सिकरवार को एआईसीसी का सदस्य बनाया गया. 

कांग्रेस पार्टी ने आगरा महानगर अध्यक्ष की कमान फिर से दलित जाति से आने वाले अमित सिंह को सौंपी है. अमित सिंह एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं. साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव भी रह चुके हैं. अमित सिंह छात्र राजनीति में रहते हुए अपने प्रदर्शनों को लेकर खासे चर्चाओं में रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने रामनाथ सिकरवार को जिले की कमान सौंपी तो वही अमित सिंह को महानगर अध्यक्ष फिर से बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें- 'इलाहाबाद हाईकोर्ट कोई कूड़ादान नहीं', जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर बार एसोसिएशन ने जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget