एक्सप्लोरर

यूपी के इन टॉपर्स से मिले राहुल गांधी, बात-बात में अपनी स्टूडेंट लाइफ पर कर दिया बड़ा खुलासा

UP News:राहुल गांधी ने अमेठी और रायबरेली के टॉपर चार छात्रों से बातचीत की. इन चारों छात्रों में इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाले शिवम् यादव और हाई स्कूल में जिला टॉपर मंगलेश प्रजापति भी शामिल थे.

UP News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों अमेठी और रायबरेली के मेधावी छात्रों से मुलाकात की थी, जिसका वीडियो सामने आया है. इस दौरान उन्होंने छात्रों से उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की और उन्हें सम्मानित भी किया. राहुल गांधी ने इन बच्चों को टेबलेट गिफ्ट किए और आगे सफलता की शुभकामनाएं दी. उन्होंने इन छात्रों के माता-पिता से भी बात की. छात्रों ने भी राहुल गांधी से उनके स्कूल के दिनों की बारे में पूछा. 

राहुल गांधी ने अमेठी और रायबरेली के टॉपर चार छात्रों से बातचीत की. इन चारों छात्रों में इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाले शिवम् यादव और हाई स्कूल में जिला टॉपर मंगलेश प्रजापति भी शामिल थे. मंगलेश गरीब परिवार से संबंध रखती है. जबकि शिवम् यादव मध्यम वर्गीय परिवार से हैं. राहुल गांधी ने बच्चों से कहा कि हम जो भी भविष्य में करें उसके साथ ऑप्शन भी साथ रखें क्योंकि कई बार एक ही चीज पर फ़ोकस करने से फंस भी सकते हैं. 

जिला टॉपर बच्चों से मिले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने छात्रों से पूछा कि वो क्या बनना चाहते हैं. जिस पर चारों छात्रों ने यूपीएससी करने की बात कही. राहुल ने इस दौरान मंगलेश का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी के घर में सारी सुविधाएं हैं और किसी और के घर में ऐसा नहीं हैं तो कहानी एकदम अलग हो जाती है. अगर ऐसे बच्चे सफलता पाते हैं तो वो टॉपर प्लस वाला काम है. 

इसके बाद छात्रों ने भी राहुल गांधी से उनके स्कूल के दिनों के बारे में सवाल किए. राहुल गांधी ने अपनी स्टूडेंट लाइफ को शेयर करते हुए कहा कि उनका फिजिक्स, कैमिस्ट्री काफी अच्छा था. भूगोल भी अच्छा था. उन्होंने बताया कि उन्हें फ़ुटबॉल खेलना, स्विमिंग, चेस, रनिंग और शूटिंग करना बहुत पसंद था. 

जिसके बाद राहुल गांधी ने छात्रों के माता-पिता से भी बात की और उनसे बच्चों को लेकर दिलचस्प सवाल किए. इसके बाद उन्होंने इन सभी बच्चों को शाबाशी दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने इन चारों बच्चों को अपनी ओर से एक-एक टेबलेट में भेंट के तौर पर प्रदान किए.  

महाकुंभ पर नई रिपोर्ट के बाद योगी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, मिला कांग्रेस का भी साथ, पूछे 8 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget