एक्सप्लोरर

UP Politics: सांसद बनने के बाद पहली बार रायबरेली जा रहे राहुल गांधी, इनके साथ करेंगे बैठक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में जीत के लिए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का धन्यवाद किया. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में मिली इस जीत के लिए प्रियंका गांधी की भी प्रशंसा की थी.

UP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार 9 जुलाई को रायबरेली जा रहे हैं. वह 18वीं लोकसभा में रायबरेली से सांसद चुने गए हैं. सांसद चुने जाने के बाद रायबरेली में यह उनकी पहली यात्रा है. वह रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. वह जिला प्रशासन के साथ बैठक भी कर सकते हैं. इस दौरान वह अपने क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की जानकारी लेंगे.

राहुल गांधी ने लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था. वह दोनों ही सीटों से चुनाव जीते. नियमों के मुताबिक उन्हें दोनों में से एक सीट छोड़ने थी. राहुल ने रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का निर्णय लिया है और वायनाड सीट छोड़ दी.

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. जहां वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश में केवल एक सीट मिली थी, वहीं इस बार कांग्रेस ने 6 सीटें हासिल की है. कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें हासिल की है.

UP Politics: अमित शाह के खिलाफ गलत बयानी करने पर जयराम रमेश को नोटिस, जानें क्या है मामला

बहन प्रियंका की प्रशंसा की
राहुल गांधी ने इस जीत के लिए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का धन्यवाद किया. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में मिली इस जीत के लिए प्रियंका गांधी की भी प्रशंसा की थी. राहुल गांधी ने कहा था कि यूपी में हमें जबरदस्त जीत मिली है और इसके लिए मैं अपनी बहन प्रियंका को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने यहां खूब काम किया.

राहुल गांधी खुद उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से उम्मीदवार थे. उन्होंने तीन लाख, 90 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी. वहीं इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है. वर्ष 2019 में राहुल गांधी यहां तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लोकसभा चुनाव हार गए थे. 

इस बार कांग्रेस पार्टी के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को बड़े अंतर से चुनाव हराया है. नतीजों के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि यूपी ने कमाल करके दिखाया है. उत्तर प्रदेश के लोगों ने संविधान की रक्षा की है. यूपी के लोगों ने इंडिया गठबंधन का साथ दिया और इस कामयाबी में प्रियंका का भी हाथ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget