एक्सप्लोरर

UP Politics: अमित शाह के खिलाफ गलत बयानी करने पर जयराम रमेश को नोटिस, जानें क्या है मामला

कांग्रेस नेता जयराम रमेश को कोर्ट को यह बताना होगा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर उन्होंने जो आरोप लगाए थे उसका आधार क्या था. इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है.

UP News: लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव नतीजों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर देश के डेढ़ सौ से ज्यादा जिलों के डीएम को फोन पर धमकाने के आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस मामले में चुनाव आयोग उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर चुका है और अब इलाहाबाद की कोर्ट ने भी जयराम रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है.

जयराम रमेश को 23 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करना होगा. जयराम रमेश को कोर्ट को यह बताना होगा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर उन्होंने जो आरोप लगाए थे, उसका आधार क्या था. जयराम रमेश अगर कोर्ट में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं तो अदालत उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. इस मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी.

दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के डेढ़ सौ से ज्यादा जिलों के डीएम से फोन पर बातचीत कर उनसे चुनाव नतीजे अपनी पार्टी बीजेपी के पक्ष में कराने को कहा है. जयराम रमेश के इस दावे पर खूब सियासी कोहराम मचा था. 

UP Politics: राहुल गांधी के फैसले की तारीफ कर रहे पूर्व कांग्रेस नेता, कहा- 'सपा से कोई गठबंधन नहीं होगा'

इन्होंने दायर की थी याचिका
बीजेपी ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी. इस पर चुनाव आयोग ने 2 जून को नोटिस जारी कर जयराम रमेश को जवाब दाखिल करने को कहा था. प्रयागराज में रहने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और बीजेपी के विधि विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सुशील मिश्र ने इस मामले को लेकर सोमवार को इलाहाबाद की जिला कोर्ट में जयराम रमेश के खिलाफ अपराधिक परिवाद दाखिल किया. इस मामले की सुनवाई ए सीजेएम सेवेन पलाश गांगुली की कोर्ट में हुई. अदालत ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता सुशील मिश्रा के परिवाद को प्रथम दृष्टया कार्रवाई के लायक मानते हुए जयराम रमेश को नोटिस जारी किए जाने का आदेश दिया है. 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और बीजेपी विधि विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सुशील मिश्रा की शिकायत में कहा गया है कि जयराम रमेश ने जानबूझकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की छवि को धूमिल करने, उनकी पार्टी बीजेपी को बदनाम करने और चुनाव आयोग के खिलाफ दुष्प्रचार करने के मकसद से झूठा व  फर्जी दावा किया था. उनका यह दावा देश में कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकता था, इसलिए उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में देश को गुमराह करने के ऐसे कृत्य दोबारा ना हो सके.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget