एक्सप्लोरर

हाथरस कांड में भोले बाबा को क्लीन चिट मिलने पर भड़क उठी कांग्रेस, जानें क्या कहा?

Aradhana Misra Mona on Hathras Stampede: कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा मोना ने कहा इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें इस मामले से संबंधित सभी लोगों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.

UP News: कांग्रेस नेता अराधना मिश्रा मोना ने गुरुवार को कथावाचक भोले बाबा को मिली क्लीन चिट और न्यायिक आयोग की रिपोर्ट पर कहा कि सदन के पटल पर यह रिपोर्ट रखी जाएगी, तभी इस पर चर्चा संभव हो पाएगी. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में हाथरस भगदड़ मामले के संदर्भ में कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी प्रशासन, आयोजकों और जिस व्यक्ति के नाम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, उसकी भी थी. तो ऐसी स्थिति में मैं समझती हूं कि क्लीन चिट देने का कोई औचित्य नहीं बनता है.

उन्होंने कहा कि जब कभी भी इस तरह का आयोजन किया जाता है, तो जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें इस मामले से संबंधित सभी लोगों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. संभल हिंसा में पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर इस मामले में गलत लोगों को फंसाने की कोशिश की जाएगी, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम ऐसे लोगों के पक्ष में खड़े रहेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा ऐसे लोगों के पक्ष में अपनी आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेंगे.

सपा भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही- अराधना मिश्रा मोना

उन्होंने दावा किया कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से बसपा भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है. हो सकता है कि बसपा की कोई राजनीतिक मजबूरी रही होगी. उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह एक बड़ी नेता हैं और उन्हें यह बात समझनी चाहिए. लेकिन, मौजूदा समय में वह किसी भी प्रकार से गंभीर नजर नहीं आ रही हैं. उम्मीद है कि वह आने वाले दिनों में गंभीरता से जरूर काम लेंगी.

उदित राज के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

अराधना मिश्रा ने उदित राज के बयान के संदर्भ में कहा कि मैं पहले ही इस बात को स्पष्ट कर चुकी हूं कि किसी भी महिला पर इस तरह का बयान देना उचित नहीं है. जो भी बयान गरिमा के विपरीत है, वह अक्षम्य है.

'कांग्रेस और सपा दोनों BJP की B टीम हैं', मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान से मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget