एक्सप्लोरर

'या तो 2029 में मोदी वाराणसी छोड़ देंगे या फिर...', कांग्रेस नेता अजय राय ने दे दी चुनौती

Varanasi News: कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि आप लोग हमें 2027 चुनाव जिताइए, आपसे वादा करता हूं 2029 में पीएम मोदी बनारस छोड़कर भाग नहीं गए तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा.

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से ही राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. इसी बीच वाराणसी के पिंडरा विधानसभा में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अजय राय ने बड़ा बयान दिया है. नेता कामरेड उदल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अजय राय ने ऐलान कर दिया कि अगर वह 2029 में प्रधानमंत्री मोदी को वाराणसी से नहीं लौटा पाए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

वाराणसी के पिंडरा विधानसभा में कामरेड उदल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल सहित इंडिया गठबंधन के नेता और सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. इस दौरान कांग्रेस नेता अजय राय ने मंच से संबोधित करते हुए 2027 के साथ-साथ 2029 को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा है कि आप लोग हमें 2027 चुनाव जिताइए, आपसे वादा करता हूं 2029 में पीएम मोदी बनारस छोड़कर भाग नहीं गए तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा. 2022 में वाराणसी के विधायक जीते नहीं बल्कि ताकत के बल पर उन्हें जिताया गया, नहीं तो हम 2022 में यहां से जीत गए होते. और 2024 लोकसभा वाराणसी का परिणाम भी कुछ और होता. हालांकि इस बयान के बाद यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेता अजय राय ने पिंडरा विधानसभा से ही 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर इशारा कर दिया है.

2027 को लेकर हलचल तेज

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस सीनियर नेता ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में इंडिया गठबंधन के तौर पर ही चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब कांग्रेस नेता अजय राय के इस बयान ने उत्तर प्रदेश के सियासी हलचल को और बढ़ा दिया है. इससे पहले कांग्रेस नेता अजय राय वाराणसी के पिंडरा से विधायक भी रहे हैं. जबकि 2014, 2019, 2024 लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 2017 और 2022 यूपी विधानसभा में उन्हें हार मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget