एक्सप्लोरर

गर्म है यूपी का सियासी पारा, ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए काशी में कांग्रेस ने चलाया बड़ा अभियान

कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कहे जाने वाले पूर्व सांसद राजेश मिश्रा अभियान चलाकर ब्राह्मणों से कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील कर रहे हैं. ब्राह्मणों का कहना है कि समय देखकर फैसला लिया जाएगा.

Brahmin Politics in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अब बढ़ने लगी है. इस बार राजनीतिक दल ब्राह्मण वोट की ओर टकटकी लगाए हुए हैं. हर दल ब्राह्मण वोट को साधकर अपनी राजनीतिक नाव को पार लगाना चाहता है. लेकिन, ब्राह्मण आज उसी की ओर देख रहा है जो देशहित के लिए, ब्राह्मण हित के लिए सोचेगा.

कांग्रेस नेता ने बाबा का अभिषेक कर चलाया अभियान
कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कहे जाने वाले पूर्व सांसद राजेश मिश्रा आज काशी के लहरतारा मार्ग पर ब्राह्मण वोट का भिक्षाटन अभियान चलाकर ब्राह्मणों से कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील कर रहे हैं. अब एक बार फिर कांग्रेस का हाथ ब्राह्मण के साथ का नारा गूंज रहा है. 

ब्राह्मणों का रुख देशहित की बात करने वाले दल की ओर
बता दें कि, यूपी चुनाव में ब्राह्मण वोट 13 प्रतिशत का आंकड़ा रखता है. एक समय में ब्राह्मणों ने कांग्रेस का नारा बुलंद किया था. एक वो भी समय था जब बसपा ने भी हाथी नहीं गणेश है ब्रह्मा, विष्णु महेश है का नारा देकर ब्राह्मणों को अपने साथ जोड़ा था. सपा ब्राह्मणों को स्थान देकर वोट साधती रही है. बीजेपी भी ब्राह्मण वोट की महत्ता को समझती है लिहाजा वो भी धर्म को आधार बनाकर और ब्राह्मण जनों से संपर्क साधकर रणनीति बना रही है.

ब्राह्मण उचित समय देखकर लेंगे फैसला 
दूसरी ओर ब्राह्मण समाज देशहित की बात करने वाले, ब्राह्मण हित की बात करने वाले को अपना नेता चुनने की बात कह रहा है. श्री काशी विद्वत परिषद के महामंत्री पंडित रामनारायण द्विवेदी की मानें तो देशहित के लिए काम करने वाले की ओर ब्राह्मण देखेंगे. केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद की मानें तो इस बार ब्राह्मण उचित समय देखकर फैसला लेगा.

ब्राह्मण वोट पर सियासी दलों की नजर
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरू में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने ब्राह्मण संपर्क कार्यक्रम के तहत 'प्रबुद्ध सम्मेलनों' की एक श्रृंखला आयोजित करने की मंजूरी दे दी है. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को बताया कि पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ और परशुराम पीठ के वरिष्ठ सपा नेताओं ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. पार्टी अध्यक्ष ने अगले महीने बलिया से बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित करने की अनुमति दी है.

करना होगा वक्त का इंतजार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब है. सियासी पार्टियों की नजर उस वोट पर है जो खास है. अब देखना ये होगा कि आने वाले वक्त में ब्राह्मण किस ओर जाएगा.

ये भी पढ़ें:

यूपी चुनाव: मायावती के बाद अब अखिलेश यादव का 'ब्राह्मण कार्ड', बनाई ये रणनीति

यूपी विधानसभा चुनाव: युवाओं पर अधिक भरोसा दिखाने के मूड में BJP, इन विधायकों का कटेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा
अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा
योगी के मंत्री बोले- 'आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश...'
योगी के मंत्री बोले- 'आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget