एक्सप्लोरर

Agra News: कांग्रेस प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह ने लगाया ईवीएम में धांधली का आरोप, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर दिया धरना

Agra: आगरा देहात सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उपेन्द्र सिंह ने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया है. इसके बाद उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम के सामने धरना शुरू कर दिया.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आगरा की सभी नौ सीटों पर मतदान हो गया है लेकिन अब यहां पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है. आगरा की देहात सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उपेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग पर सत्ता के इशारे पर ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि ईवीएम की सीलिंग प्रक्रिया के दौरान अधिकृत एजेंट ने उन्हें नहीं बुलाया. इसके साथ ही जब सीलिंग की गई तब सीसीटीवी भी काम नहीं कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम के सामने ही धरना शुरू कर दिया.
 
ईवीएम में धांधली का आरोप
 
आगरा NH 2 पर स्थित शाहदरा सब्जी मंडी स्थल पर 5 विधानसभाओं के EVM रखे गए हैं. आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्य बीजेपी की उम्मीदवार हैं. उपेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह पर सीधे सत्ता के इशारे में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मैंने कई चुनाव लड़े हैं और लड़वाए हैं लेकिन ये पहली बार हुआ है कि ईवीएम सीलिंग प्रक्रिया के समय ना उन्हें और ना ही उनके अधिकृत एजेंट को बुलाया गया, जबकि कल रात साढ़े 11 बजे जब हमारे समर्थक RO के पास गए तो उन्होंने कहा कि आपको जानकारी दी जाएगी. लेकिन साढ़े 3 बजे जब हमारे आदमी स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे तब तक सीलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी. 
 
कांग्रेस उम्मीदवार ने कही ये बात
 
उपेन्द्र ने आरोप लगाया है कि ये पहली बार हुआ जब ईवीएम सीलिंग के वक्त किसी प्रत्याशी या उनके एजेंट से साइन नहीं कराए गए. यही नहीं सीलिंग के वक्त की सीसीटीवी भी उन्हें नहीं दी जा रही हैं. यहां पर जितने भी सीसीटीवी है वो काम नहीं कर रहे हैं. उनके तार निकले पड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी हर हाल में बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्या को जिताना चाहते हैं.  
 
रिटर्निंग ऑफिसर का क्या कहना है
 
इस पूरे मामले को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर निधि डोडवाल का कहना है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता है. जो प्रेक्षक नियुक्त की गईं हैं उनके सामने ईवीएम सीलिंग प्रक्रिया को अमल में लाया गया है. वहीं सीसीटीवी को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि सब फंक्शनल है और जो काम नहीं कर रहे, उन्हें ठीक करा लिया जायेगा. उपेंद्र सिंह कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं और पहले भी आगरा ग्रामीण सीट से चुनाव लड़े हैं हालांकि उन्हें कभी सफलता नहीं मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget